Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ जंक्शन पर टॉय ट्रेन मॉडल:टनल, सिग्नल और ट्रैक के साथ तैयार, यात्रियों को बता रहा रेलवे की वर्किंग

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर एक खास चलती हुई टॉय ट्रेन का मॉडल लगाया है। यह छोटा लेकिन आकर्षक मॉडल रेलवे की बुनियादी कार्यप्रणाली को आसान तरीके से समझाने के लिए तैयार किया गया है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्री इसे देखकर रेलवे के कामकाज को करीब से समझ पा रहे हैं। इस टॉय ट्रेन मॉडल में सिविल, मैकेनिकल और सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़ी मूल अवधारणाओं को दिखाया गया है। इसके जरिए यात्री यह जान सकते हैं कि ट्रेनों का संचालन कैसे होता है और रेलवे सिस्टम किस तरह काम करता है। बच्चों और यात्रियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र स्टेशन परिसर में लगाए गए इस मॉडल को देखकर खासकर बच्चों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। यात्री भी रुककर इस चलती ट्रेन को देख रहे हैं और रेलवे की तकनीक के बारे में जानकारी ले रहे हैं। यह टॉय ट्रेन मॉडल स्टेशन की खूबसूरती भी बढ़ा रहा है। कई यात्री इसके साथ फोटो और सेल्फी ले रहे हैं, जिससे यह जगह धीरे-धीरे एक पॉपुलर सेल्फी प्वाइंट बनती जा रही है। ऐशबाग कोचिंग डिपो में तैयार हुआ मॉडल रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस मॉडल को ऐशबाग स्थित कोचिंग डिपो में डिजाइन और तैयार किया गया है। यह मॉडल रेलवे कर्मचारियों की रचनात्मकता, शिल्प कौशल और रेलवे की विरासत को सहेजने की सोच को भी दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद डॉ राजकुमार सांगवान का जन्मदिन:मेरठ में कई जगह हुए आयोजन, सुनील रोहटा ने दीर्ध आयु की कामना कर कटवाया केक
    Next Article
    कन्नौज में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप:छत पर तमंचा लहराते युवक का वीडियो सामने आया, हिरासत में 6 लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment