Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की 2 बहनें 7 दिन बर्फ में दबी रहीं-मौत:उत्तरकाशी में 10 हजार फीट ऊंचाई में चढ़ते वक्त हादसा

    1 day ago

    1

    0

    उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर बर्फबारी की चपेट में आने से लापता 8 लोगों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 और शव बरामद किए गए। इनमें लखनऊ के गायत्रीपुरम में रहने वाली 2 सगी बहनें वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। वर्तिका और दीपिका को पहाड़ों पर ट्रेकिंग का शौक था। भारत और नेपाल के कई ट्रेक पूरे कर चुकीं दोनों बहनें केदारताल गई थीं। दोनों की तलाश में उनके भाई अतुल वर्मा घरवालों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे थे। परिवार को हादसे की जानकारी ट्रेकिंग एजेंसी से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर खबर देखकर मिली। पढ़िए वर्तिका और दीपिका की पूरी कहानी… पहाड़ों से था प्यार, कई ट्रेक कर चुकी थीं बहनें वर्तिका और दीपिका को ट्रेकिंग का शौक था। दोनों भारत और नेपाल में कई जगहों पर ट्रेकिंग कर चुकी थीं। करीब 2 महीने पहले ही दोनों फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौटी थीं। एक साल पहले भी दोनों बहनों ने अपने भाई अतुल और दोस्तों के साथ उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में केदारकांठा की ट्रेकिंग की थी। वर्तिका फ्रीलांस इन्फ्लुएंसर थीं, जबकि दीपिका एक प्राइवेट कंपनी में ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर काम करती थीं। 27 अक्टूबर को शुरू किया था केदारताल का सफर 27 अक्टूबर को वर्तिका और दीपिका 7 ट्रेकर्स और 5 सपोर्ट स्टाफ के साथ गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुई थीं। 3 दिन के इस ट्रेक से सभी को 29 अक्टूबर को लौटना था। लेकिन, मौसम बिगड़ने और भारी बर्फबारी से रास्ते में हिमस्खलन हो गया। इससे वापसी का रास्ता बंद हो गया और दल के 8 सदस्य बीच में ही फंस गए। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी को दल के कुछ सदस्यों ने कच्ची ढांग के पास फंसे होने की जानकारी देकर मदद मांगी। इसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। 31 अक्टूबर को सपोर्ट टीम के 4 सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए। भाई को सोशल मीडिया से मिली हादसे की जानकारी अतुल वर्मा के मुताबिक, परिवार को ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से हादसे के बारे में नहीं बताया गया। सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद वह घरवालों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। घरवालों ने ट्रेकिंग एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि खराब मौसम के बावजूद ट्रेकिंग कराई गई। हादसे के बाद भी हमें समय पर जानकारी नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव-निजी सचिव के खिलाफ सुल्तानपुर कोर्ट में शिकायत:FIR कराने की मांग, आरोप- वादे के बाद भी मुआवजे के 15 लाख नहीं मिले
    Next Article
    शादीशुदा गर्लफ्रेंड के कमरे में फंदा लगाकर जान दी:कानपुर में देवर ने कुंडी लगाकर बंद किया; पकड़े जाने के डर से लटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment