Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बिजली उपकेंद्र में करंट से झुलसा संविदा कर्मी:सिविल अस्पताल में कराया भर्ती, लाइन फॉल्ट दूर करने गया था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सहादतगंज के नूरबाड़ी ओल्ड उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारी करंट से झुलस गया। वह उपभोक्ताओं की शिकायत पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम करने गया था। झुलसे कर्मी का सिविल अस्पताल में उपचार हो रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया- संविदा कर्मचारी कल्लू लाइनमैन के रूप में उपकेंद्र पर काम करता है। जो, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम कर रहा था, उसी दौरान शार्ट सर्किट हो गया। इससे कल्लू के हाथ और चेहरा झुलस गया। साथ पहने कपड़े भी जल गए। पेट की खाल भी उधड़ गई। उपकेंद्र के कर्मचारी जख्मी को लेकर सिविल अस्पताल गए, जहां पर उपचार चल रहा है। निष्पक्ष जांच करने की उठी मांग देवेंद्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि पोल पर जो डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं, उसमें तकनीकी खामी के कारण आए दिन सर्विस केबल में शार्ट-सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में दो पटिया के बीच कम जगह होने के कारण करंट के तार आपस में टच हो जाते हैं। इससे आए दिन शार्ट-सर्किट हो रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। हाल के दिनों में 5 संविदा कर्मी इसकी चपेट में आने के बाद झुलस गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार वॉश कराने आया युवक, थार से घसीटकर निकाला गया, बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा
    Next Article
    LU न्यू कैंपस के 3 महिला छात्रावासों की प्रो‌वोस्ट हटाई:मेस के सोयाबीन में चूहे के बच्चे मिले थे, छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment