Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बीकेटी में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध मौत:रैपिडो चलाता था; पिता बोले, बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीकेटी इलाके में एक नर्सिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 वर्षीय अमरेश कुमार वर्मा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अमरेश कुमार वर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी सीतापुर के रूप में हुई है। वह बीकेटी में मामा पैराडाइस के पीछे, यशोदा पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल के पास एक हॉस्टल में रह रहा था। नर्सिंग की पढ़ाई, बलरामपुर अस्पताल में इंटर्नशिप अमरेश ने GCRG कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई की थी और बलरामपुर अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह बीएससी नर्सिंग का छात्र था और तीन साल पहले कॉलेज में दाखिला लिया था। परिवार से छुपकर चलाता था रैपिडो अमरेश परिवार से छुपकर रैपिडो बाइक चलाने का काम भी करता था। करीब एक साल पहले वह घर से मोटरसाइकिल लेकर आया था। उसने परिजनों से कहा था कि कॉलेज और हॉस्पिटल दूर होने के कारण उसे बाइक की जरूरत है। पिता का आरोप, आत्महत्या नहीं, उकसाया गया पिता नरेंद्र कुमार ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अमरेश इकलौता बेटा था और अक्सर घर पर खुशी-खुशी बात करता था। उसकी बॉडी देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि उसने आत्महत्या की है। कभी किसी बात को लेकर परेशान नहीं था। परिवार में मां गीता देवी है। पुलिस कर रही जांच बीकेटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बदायूं के बुजुर्ग की मौत:एक ही बाइक से गमी में शामिल होने जा रहे थे तीन भाई, बोलेरो ने रौंदा
    Next Article
    बलिया में एक ही घर से दो शव मिले:लापता किन्नर का बक्से में, युवक का फंदे पर लटकता मिला, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment