Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बदायूं के बुजुर्ग की मौत:एक ही बाइक से गमी में शामिल होने जा रहे थे तीन भाई, बोलेरो ने रौंदा

    4 hours ago

    1

    0

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में बदायूं के एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों भाई एक गमी में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। हादसा संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में ऊमरा लिंक मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान नरेश पाल (60) के रूप में हुई है, जो बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के समसपुर भूड़ गांव के निवासी थे। घायल भाइयों के नाम 40 वर्षीय सत्यपाल और 50 वर्षीय सिपटटर हैं। हादसे की दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर थाना जुनावई क्षेत्र के खेरिया रूद्र गांव में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। बबराला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नरेश पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया। अन्य दोनों घायल भाइयों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने नरेश पाल के पैर में फ्रैक्चर बताया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग देर शाम उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि घायल नरेश पाल को परिवार के लोग अलीगढ़ ले गए थे, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। बोलेरो गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में झाड़ियों में मिली महिला की लाश:मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच के लिए भेजा, चोट का कहीं कोई निशान नहीं
    Next Article
    लखनऊ के बीकेटी में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध मौत:रैपिडो चलाता था; पिता बोले, बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment