Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की फूड वैली में चला हाई वोल्टेज ड्रामा:सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जमीनी मामले में फरार चल रहा था

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित फूड वाली में मंगलवार रात एक युवक को जबरन चार लोगों ने पकड़ लिया। युवक अपने परिवार के साथ डिनर करने आया था। इस दौरान सादे कपड़ों में आए लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे अपने साथ लेकर चले गए। फूड वाली पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा सिविल ड्रेस में कुछ लोग पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक को पकड़ने लगे। जिसका युवक विरोध करते हुए शोर शराबा करने लगा। साथ में मौजूद उसकी पत्नी और बच्चे भी छोड़ देने की अपील करते रहे। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। भीड़ लगातार जबरदस्ती पकड़ने की वजह पूछता रहे लेकिन किसी ने वजह नहीं बताई। जमीनी मामले में वांछित था मामले में एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह में बताया युवक को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक मामले में वांछित था। वहीं ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया जनवरी महीने में एक जमीनी विवाद में ओलू नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया था। जिस पर नामजद मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार को गोमती नगर से पकड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा:वितरण में मनमानी और कालाबाजारी का आरोप, प्रशासन से जांच की मांग
    Next Article
    देवरिया में AGTA भर्ती में आरक्षण विसंगति:कृषि छात्रों ने विधायक से मिलकर उठाई समस्या, अभ्यर्थियों का हो रहा नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment