Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा:वितरण में मनमानी और कालाबाजारी का आरोप, प्रशासन से जांच की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शुक्लागंज इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाया है। बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिलती, जबकि एजेंसी परिसर में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन पर मनमाने ढंग से वितरण करने और कुछ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर देने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि गैस की कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। गैस लेने पहुंचे कई मजदूरों ने बताया कि उन्हें रोजाना अपना काम छोड़कर एजेंसी आना पड़ता है। जिससे उनकी दिहाड़ी प्रभावित हो रही है और आर्थिक नुकसान हो रहा है। गैस न मिलने के कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने भी एजेंसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि एजेंसी में पर्याप्त गैस उपलब्ध है, तो उसका वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में एजेंसी प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ शव रखा, VIDEO:प्रिंसिपल बोले- तुरंत इलाज देने के लिए बेड पर लिटाया, सीसीटीवी चेक किए जा रहे
    Next Article
    लखनऊ की फूड वैली में चला हाई वोल्टेज ड्रामा:सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जमीनी मामले में फरार चल रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment