Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की गौरी बनीं मिस टीन यूपी:22 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ा; बोलीं- जब तक लक्ष्य न मिले, कोशिश करते रहें

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की गौरी राजपूत ने मिस यूनिवर्स यूपी-2026 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने गुरुवार शाम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 22 फाइनलिस्टों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स यूपी का ताज पहना। इस मौके पर तनिष्का ने दैनिक भास्कर से कहा- उन्होंने कोशिश करना नहीं छोड़ा। जब तक लक्ष्य न मिले तब तक कोशिश करते रहना चाहिए। लखनऊ की तनिष्का शर्मा ने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया उत्तर प्रदेश 2026’ का खिताब जीता, जबकि ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ का खिताब गुरशरण कौर ने हासिल किया। वहीं, गोमतीनगर की गौरी सिंह राजपूत ने ‘मिस टीन उत्तर प्रदेश 2026’ का खिताब अपने नाम किया। 3 तस्वीरें देखिए- दो साल की मेहनत लाई रंग गौरी सिंह राजपूत ने ‘मिस टीन उत्तर प्रदेश 2026’ का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने वॉक, स्पीकिंग स्किल्स और कॉन्फिडेंस पर लगातार मेहनत की। पिछले दो साल से चल रही तैयारी को आखिरकार सही मंच मिला और उन्होंने जीत हासिल की। अपनी पहचान बनाएं, सपनों का पीछा करना न छोड़ें गौरी ने बताया कि उन्होंने लखनऊ की ‘कैटवॉक एकेडमी’ से ट्रेनिंग ली और अपने व्यक्तित्व पर लगातार काम किया। वह लखनऊ को ‘नवाबों का शहर’ मानती हैं, जहां की मुस्कुराती संस्कृति और चाय की परंपरा उन्हें खास लगती है। लड़कियों को प्रेरित करते हुए गौरी ने कहा कि भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाएं। अपनी काबिलियत को पहचानें और किसी भी परिस्थिति में अपने सपनों का पीछा करना न छोड़ें। संघर्ष को बताया असली जीत ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ का खिताब जीतने वाली गुरशरण कौर ने कहा कि यह उनके जीवन का एक अधूरा सपना था, जो अब पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय के ये सपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पीछे रह गए थे, लेकिन अब उन्होंने दोबारा उन्हें जीना शुरू किया है। महिलाएं सपनों को प्राथमिकता दें उन्होंने कहा कि उनके बच्चों ने ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पेशे से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका गुरशरण का मानना है कि जीवन में संघर्ष जरूरी है, लेकिन उन संघर्षों के बाद आगे बढ़ना ही असली जीत है। उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को प्राथमिकता देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सफलता के लिए निरंतर तैयारी बेहद जरूरी लखनऊ की तनिष्का शर्मा ने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया उत्तर प्रदेश 2026’ का खिताब जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर तैयारी बेहद जरूरी है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता। हर दिन कुछ नया सीखना और खुद को बेहतर बनाना ही असली तैयारी है। लक्ष्य स्पष्ट रखें और खुद पर विश्वास करें युवाओं को संदेश देते हुए तनिष्का ने कहा कि सबसे पहले खुद पर विश्वास करना चाहिए और अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखना चाहिए। उन्होंने अर्जुन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक लक्ष्य हासिल न हो, तब तक पूरी लगन के साथ प्रयास करते रहना चाहिए। उनका लक्ष्य ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करना है। परिवार को दिया सफलता का श्रेय समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर तनिष्का ने कहा कि वह खासतौर पर लड़कियों के लिए काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि हर लड़की को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह शहर से हो या गांव से। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, बहन और भगवान हनुमान की कृपा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। प्रतियोगिता में कुल 400 प्रतिभागी थे 400 प्रतिभागियों में से चुनी गई इन फाइनलिस्ट में से हर कैटेगरी में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड रनर-अप, तीन-तीन विजेताओं का चयन किया गया। कैटवॉक, टैलेंट और प्रश्नोत्तर राउंड के जरिये प्रतिभागियों ने न केवल अपनी खूबसूरती, बल्कि आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से भी जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की स्टेट-डायरेक्टर प्रीति यादव ने बताया कि विजेता का चयन केवल बाहरी सुंदरता के आधार पर नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, व्यवहार और विचारों की स्पष्टता को ध्यान में रखकर किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों ने 8 ट्रैक्टर नदी से पार कराई कंबाइन मशीन:देवरिया में बीच धारा में फंसी, पीपा पुल न होने से मुश्किल
    Next Article
    'सड़क के झगड़े से परेशान होकर पति ने सुसाइड किया':लखनऊ नगर निगम का समाधान दिवस, फरियादी बोला- चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment