Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सड़क के झगड़े से परेशान होकर पति ने सुसाइड किया':लखनऊ नगर निगम का समाधान दिवस, फरियादी बोला- चारपाई पर शव ले जाने को मजबूर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 191 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा 84 शिकायतें हाउस टैक्स की रही। जलकल से संबंधित 8 शिकायतें आईं। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के हरिओम नगर से जुड़े लोग सड़क और जलभराव की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा- सड़क न बनने की वजह से जलभराव रहता है। इसको लेकर पड़ोसियों में झगड़ा होता है। इससे डिप्रेशन में आकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। इन लोगों के साथ स्थानीय पार्षद नरेश रावत भी पहुंचे। उन्होंने सड़क और नालियों के निर्माण से संबंधित विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का पत्र मेयर को सौंपा। मेयर ने उसे पार्षद को लौटा दिया। पार्षद ने कहा कि मेयर और नगर आयुक्त के सहयोग से उनके क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है। देखिए 2 तस्वीरें… महिला बोली- खस्ताहाल सड़क के चलते पति ने फांसी लगाई समाधान दिवस में आई हरिओम नगर की गुड़िया ने बताया कि न नाली है और न सड़क है। इसके चलते आए दिन लोगों से झगड़ा होता है। इससे परेशान हो उनके पति ने फांसी लगा ली थी। कोमल श्रीवास्तव ने बताया कि गुड़िया ने नया मकान बनाया है। पानी निकलने की जगह नहीं है। पानी निकलने में दिक्कत है। हम लोग बच्चों को गोद में लेकर आने-जाने को मजबूर हैं। गली में एम्बुलेंस नहीं आ पाती है। लोग बोले- चारपाई पर जाता है शव अभय द्विवेदी ने बताया कि सरोजनी नगर द्वितीय का रहने वाला हूं। बारिश में एम्बुलेंस भी नहीं आती है। शव को भी चारपाई पर लेकर जाना पड़ता है। नेहा अग्निहोत्री ने बताया कि हरिओम नगर में सबसे अधिक समस्या सड़क की है। रात में कूरियर और डिलीवरी वाले भी नहीं आते हैं। पार्षद से भी शिकायत की है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। हम परेशान हैं। सरोजनी नगर द्वितीय से पार्षद राम नरेश रावत ने बताया कि अभी मेयर और नगर आयुक्त ने हरिओम नगर में 45 लाख रुपए सड़क निर्माण के लिए दिया था। 500 मीटर लंबी सड़क बनी है। पिछले 35 साल से सड़क पर निर्माण कार्य नहीं हुआ था। पहली बार पार्षद बने हैं, लगातार काम कर रहे हैं। ‘बेटी के नाम घर किया, लेकिन पैसा मांगा जा रहा’ जोन-5 आनंद नगर लखनऊ के चंद्रिका सिंह ने आरोप लगाया कि हमने अपनी बेटी के नाम पर अपना घर कर दिया है, लेकिन नगर निगम के लोग इसे चढ़ा नहीं रहे हैं। हमसे पैसा मांगा गया तो शिकायत की। इसके बाद से हमे सिर्फ दौड़ाया जा रहा है। आज मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिकायत की, तो बोला गया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। आरोप नाली का पानी रोका समस्या बढ़ी राजेश यादव ने बताया कि एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के रहने वाले हैं। घर के पास में पानी भरा रहता है। पार्क के पास में नाली को रोक दिया गया है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। करीब 5 साल से समस्या है। रुद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति ने नाली पर कब्जा कर लिया है। वह खुद एचआईजी कॉलोनी में रहता है। हम लोगों की समस्या को सुन नहीं रहा है। कोई मदद नहीं करने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की गौरी बनीं मिस टीन यूपी:22 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ा; बोलीं- जब तक लक्ष्य न मिले, कोशिश करते रहें
    Next Article
    सरकारी डॉक्टर की बाथरूम में लाश मिली:शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था; बदायूं जिला अस्पताल में तैनात थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment