Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के IIM रोड पर डेयरी-फर्नीचर समेत 6 दुकानें जलीं:7 गाड़ियों से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, 40 मिनट चला रेस्क्यू; लाखों का नुकसान

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर बुधवार देर रात कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की उठती लपटों को देखते हुए बक्शी का तालाब, इंदिरानगर, चौक और हजरतगंज जैसे विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से तुरंत अतिरिक्त दमकल गाड़ियों और वाटर बाउजर को बैकअप के लिए बुलाया गया। वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारियों की देखरेख में दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। आग को चारों तरफ से घेरकर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हादसे में फर्नीचर, जनरल स्टोर, वेल्डिंग, किराना, डेयरी और एसी रिपेयरिंग समेत करीब पांच से छह दुकानें पूरी तरह जल गईं। जिससे लाखों रुपये के सामान का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि बचाव कार्यों के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। तस्वीरें देखिए - रात के सन्नाटे में अचानक उठीं आग की लपटें मामला बुधवार रात करीब 11.30 बजे की है। मुतक्कीपुर में सड़क किनारे बनी दुकानें बंद हो चुकी थीं, तभी अचानक एक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग ने पास की दूसरी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को इस बात की जानकारी दी। एक के बाद एक बुलाई गईं 7 दमकल गाड़ियां फायर स्टेशन बीकेटी (बक्शी का तालाब) के अधिकारी प्रशांत साहू ने बताया - रात 11:51 बजे उन्हें दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। मामला गंभीर था, इसलिए तुरंत बीकेटी स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तो आग का रूप बेहद डरावना था। दुकानें धू-धू कर जल रही थीं और आग आगे बढ़ रही थी। हालात को काबू में करने के लिए तुरंत लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) को जानकारी दी गई। इसके बाद शहर के अलग-अलग थानों से मदद बुलाई गई। इंदिरानगर फायर स्टेशन से 1 गाड़ी बुलाई गई। चौक फायर स्टेशन से 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हजरतगंज फायर स्टेशन से एक बड़ा वाटर बाउजर और भारी आपदा से निपटने वाली गाड़ी (मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल) भेजी गई। बताया जा रहा है कि बीकेटी से भी एक और अतिरिक्त दमकल गाड़ी भेजी गई। देखते ही देखते मौके पर 7 दमकल गाड़ियां और भारी पुलिस बल तैनात हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत कई बड़े अफसर भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, सामान राख दमकल कर्मियों ने दुकानों को चारों तरफ से घेरकर पानी की बौछारें शुरू कीं। आग इतनी विकराल थी कि उसे काबू करने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की भारी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया और उसे पूरी तरह बुझाया जा सका। इस हादसे में न्यू भारत दूध डेयरी, एक लकड़ी के फर्नीचर की दुकान, चाय की दुकान, नदीम जनरल स्टोर, वेल्डिंग की दुकान, किराना स्टोर और एक एसी रिपेयरिंग की दुकान जलकर मलबे में तब्दील हो गई। दुकानदारों का कहना है कि उनकी जमा-पूंजी और सारा सामान इस आग की भेंट चढ़ गया। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में एक दिन पूर्व बारिश के कारण गिरा तापमान:धान के खेतों में भरा पानी, उमस भरी गर्मी, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
    Next Article
    लखनऊ में सुबह ढाई घंटे मूसलाधार बारिश:कई इलाकों में अलग-अलग समय में बरसात, रात में भी जोरदार आंधी-पानी आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment