Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के जाम में फंसे शिवराज सिंह चौहान:नाराज होकर शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

    3 hours ago

    2

    0

    भाजपा नेता की बेटी की शादी के लिए लखनऊ आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जाम में फंस गए। हालात ऐसे बने कि वह शादी समारोह में शिरकत किए बिना ही वापस लौट गए। भाजपा के दिग्गज नेता का इस तरह से लौट जाना सरकार और संगठन के नेताओं के लिए किरकिरी का सबब बन गया है। भाजपा एमएलसी और मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी सोमवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में थी। पार्क के ही दूसरे हिस्से में योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी की भी शादी थी। दो बड़े नेताओं के यहां शादी में शामिल होने के लिए सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, आरएसएस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत विधायक, सांसद और अधिकारी पहुंचे थे। मंत्री की भतीजी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देने आए थे। शिवराज के प्रोटोकॉल में प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को लगाया गया था। शिवराज निजी विमान से रात 8 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से ब्रजेश सिंह शिवराज को लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क आए। सबसे पहले शिवराज ने दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी की शादी में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद और उपहार दिया। महेंद्र सिंह की बेटी के शादी समारोह के लिए निकले तो जाम में फंसे लेकिन, यहां से आगे बढ़े तो उनका काफिला जाम में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुल सका। इस वजह से शिवराज की फ्लाइट छूटने की संभावना भी बन रही थी। इस बीच शिवराज ने नाराजगी भरे लहजे में अपना तोहफा ब्रजेश सिंह को सौंप दिया। वे शादी समारोह में शिरकत करे बिना ही लौट गए। ब्रजेश सिंह ने मंच पर पहुंचकर महेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। साथ ही शिवराज सिंह की ओर से दिया गया तोहफा भी भेंट किया। फ्लाइट छूट सकती थी, इसलिए वापस लौटे पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह का कहना है- शिवराज सिंह चौहान थोड़ा विलंब से पहुंचे थे। जनेश्वर मिश्र पार्क में शादियों में बहुत वीवीआईपी आए थे। वीवीपीआई की फ्लीट क्रैश हो रही थी। शिवराज जिस निजी प्लेन से आए थे, उसका एफएलटी रात 9.30 बजे तक था। इसलिए उन्हें महेंद्र सिंह जी के यहां शादी में शामिल हुए बिना ही लौटना पड़ा। भाजपा एमएलसी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी की तस्वीरें- लखनऊ के जाम में अमित शाह भी फंस चुके ये बात है मार्च 2022 की, जब यूपी में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह था। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आना था। वे आए भी, लेकिन जाम की वजह से उन्हें पैदल लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इस घटना के करीब एक महीने बाद तत्कालीन एडीजी यातायात ज्योति नारायण को हटाकर पीटीएस जालौन भेज दिया गया था। लगभग चार साल जालौन में पीटीएस में रहने के बाद हाल ही में उन्हें प्रयागराज जोन का एडीजी बनाया गया है। यातायात का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस के हाथ में गौर करने वाली बात ये है कि जिलों में यातायात का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस के हाथ में होता है। छोटे जिलों में एक से दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर के जिम्मे पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान होती है, जो सीधे पुलिस कप्तान को रिपोर्ट करते हैं। वहीं, बड़े जिलों में एडीशनल एसपी के हाथ में यातायात व्यवस्था की कमान होती है। जिन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू है, वहां एसपी रैंक के अधिकारी (आईपीएस) के पास ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी होती है। यानी ट्रैफिक इंफोर्समेंट का जिम्मा पूरी तरह से जिले के पुलिस कप्तान या पुलिस कमिश्नर के हाथ में होता है। -----------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के कबीर ने किया कनाडा के नागरिक का अंतिम-संस्कार:पत्नी ने VIDEO कॉल पर अंतिम यात्रा देखी, मणिकर्णिका घाट गंदगी में पड़े मिले थे
    Next Article
    संन्यास के बाद भी मेकअप-स्टाइलिश चश्मे में हर्षा रिछारिया:बोलीं- धूप में खड़े रहना है तो सनस्क्रीन जरूरी; लव जिहाद–धर्मांतरण के खिलाफ काम करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment