Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:चौक में होली का जुलूस, भाई-बहन ने युवक को चाकू से गोदा; ट्रेन ड्राइवर ने छुट्‌टी के लिए पैंट उतारी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊवालों, आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपके लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए लखनऊ की 10 बड़ी खबरें...लखनऊ में होली की धूम रही, चौक के जुलूस में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सांसद दिनेश शर्मा ने लोगों को रंग लगाया, PGI में होली के हुड़दंग में पड़ोसी को गोली मार दी गई तो दौलतगंज में रंग डालने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। छुट्‌टी के लिए लोको पायलट ने अधिकारी के सामने घाव दिखाने के लिए पैंट उतार दी… 1.डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चुनरी से छिपाया मुंह: पूर्व डिप्टी सीएम ने रंगों से किया सराबोर, लखनऊ में हर्षोल्लास से मन रही होली नवाबों के शहर लखनऊ में आज, बुधवार को हर्षोल्लास के होली मनाई जा रही है। पुराने लखनऊ से लेकर नए इलाकों तक संगीत के बीच रंग-गुलाल खेला जा रहा है। सोमवार को होलिका दहन हुआ था, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से मंगलवार को रंग नहीं खेला गया। चौक की मशहूर होली में लोग ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जश्न मना रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने चौक पहुंचकर जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। खुली जिप्सी में सवार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के ऊपर रंग डाला। यहां पढ़ें पूरी खबर 2.लखनऊ में भाई-बहन ने युवक को चाकू से गोदा, मौत: पड़ोसी ने बहस के बाद बहन के साथ मिलकर किया हमला, पुलिस ने पकड़ा लखनऊ के दुबग्गा थानाक्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले के रहने वाले भाई-बहन पर हत्या का आरोप लगा है। दोनों ने मामूली बात पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर 3.होली के हुड़दंग में युवक को पड़ोसी ने गोली मारी: घर से कट्‌टा लाकर फायर किया; हिरासत में, परिजन बोले- रंजिश रखता है लखनऊ में होली के हुड़दंग में युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। आरोपी होली मिलने के बहाने युवक के करीब आया और अचानक कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली पेट को छूते हुए निकल गई। परिजनों ने तुरंत घायल युवक को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना तेलीबाग इलाके में बुधवार को पौने दो बजे हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर 4.बर्थडे के दिन गलती से दोस्त को मारी थी गोली: लखनऊ में पिस्टल चेक करते समय चली, पूर्व MLC के भतीजे को बाल सुधार गृह भेजा लखनऊ में सातवीं के छात्र की हत्या गलती से चली गोली से हुई थी। पुलिस ने आरोपी किशोर को बुधवार को बालसुधार गृह भेज दिया है। किशोर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता की पिस्टल चेक कर रहा था। इस दौरान गलती से गोली चल गई, जिससे दोस्त उनैज की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर 5.लखनऊ में युवक को घेर कर बांका मारा: गर्दन में गहरे घाव हुए, ट्रॉमा सेंटर रेफर; हालत गंभीर लखनऊ में मामूली कहासुनी में एक युवक पर बांके से ताबड़तोड़ वार किए गए। इससे उसके गर्दन पर गहरी चोटें लगी हैं। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाया। मौके से आरोपी फरार हो गया। घायल युवक के परिजनों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 6.ट्रेन ड्राइवर ने पैंट खोलकर अफसर को दिखाया घाव: लखनऊ में छुट्‌टी बढ़ाने से मना किया, तब बोला- आपको घाव देखना है लखनऊ रेल मंडल में तैनात ट्रेन ड्राइवर को मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए पैंट उतारकर घाव दिखाना पड़ा। उसने छुट्‌टी बढ़ाने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अधिकारी ने लीव अप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद ट्रेन ड्राइवर (लोको पायलट) चीफ क्रू कंट्रोलर के ऑफिस पहुंचा। अधिकारी के सामने रिपोर्ट और दवा रखा। इसके बाद बोला- आपको घाव भी देखना है। ट्रेन ड्राइवर ने उसके सामने अपनी पैंट खोल दी। तब अधिकारी ने अपना मुंह मोड़ लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर 7.लखनऊ में नशे की हालत में नहर में गिरा युवक: तिकुनिया में 3 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गोताखोर कर रहे तलाश लखनऊ में होली के दिन पारा इलाके में एक युवक के नहर में गिरने से हड़कंप मच गया। घटना तिकुनिया स्थित शारदा नहर की बताई जा रही है, जहां नशे की हालत में युवक अचानक बाउंड्री वॉल से नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 8.लखनऊ में रंग-गुलाल डालने पर बवाल: 2 समुदायों के युवक भिड़े; जमकर मारपीट, ईंट-गुम्मे चले लखनऊ के दौलतगंज स्थित प्रभा देवी मंदिर के पास बुधवार को होली खेलने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। एक समुदाय के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक मारपीट करते और भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलाल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। यहां पढ़ें पूरी खबर 9.लखनऊ में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ आधी रात को प्रदर्शन: ट्रंप की तस्वीर जलाकर सुलगाई सिगरेट, खामेनेई की मौत पर भड़के छोटा इमामबाड़ा पर आधी रात को ईरान पर किए गए हमले के विरोध में नितिन याहू और ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन से पहले शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में मजलिस पढ़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर 10.मड़ियांव में 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार:दूध डेयरी संचालक साथी के साथ कर रहा था चोरी, 4 बाइक बरामद लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया- बुधवार को सूचना मिली कि 2 युवक हाल ही में चोरी हुई स्कूटी के साथ मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में लैंड जिहाद:शादी कर आदिवासियों की जमीन हड़पने वालों का स्टिंग में कबूलनामा- मुस्लिमों को बसा रहे
    Next Article
    15 मार्च को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए रिटेन एग्जाम:DDU में 14 पदों पर होगी भर्ती, 283 ने किया आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment