Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 मार्च को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए रिटेन एग्जाम:DDU में 14 पदों पर होगी भर्ती, 283 ने किया आवेदन

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेंस प्रोफेसर के 14 पदों पर नियुक्ति के लिए 15 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए कुल 283 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 8 विषयों के लिए होगी भर्ती 14 असिस्टेंस प्रोफेसर की कुल 8 सब्जेक्ट्स के लिए नियुक्ति की जाएगी। जिसमें हिस्ट्री के 02 पद, 100 अभ्यर्थी ने आवेदन दिया। साइकोलॉजी के लिए 01 पद 47 अभ्यर्थी, बॉटनी– 01 पद (35 अभ्यर्थी), बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (संविदा) – 03 पद (10 अभ्यर्थी), होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (संविदा) – 04 पद (06 अभ्यर्थी), इकॉनमिक्स – 01 पद (79 अभ्यर्थी), बीएएलएलबी (हिस्ट्री) (संविदा) – 01 पद (05 अभ्यर्थी) और बीएएलएलबी (इकॉनमिक्स) (संविदा) – 01 पद (01 अभ्यर्थी ) शामिल है। गोपनीयता के साथ संपन्न कराई जाए परीक्षा तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापरक चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पूरी गोपनीयता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि योग्य और प्रतिभाशाली शिक्षकों की नियुक्ति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को और मजबूत किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:चौक में होली का जुलूस, भाई-बहन ने युवक को चाकू से गोदा; ट्रेन ड्राइवर ने छुट्‌टी के लिए पैंट उतारी
    Next Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए बहराइच की 5 बड़ी खबरें:तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, दो की मौत; पिता बोला-बेटी की हत्या की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment