Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की कॉलोनी में संदिग्धों की रेकी से दहशत:रात 3:30 बजे घरों के बाहर घूमते दिखे आधा दर्जन लोग; सीसीटीवी में कैद हुए

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित विवेकानंद कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियों से हड़कंप मच गया। कॉलोनीवासियों ने अज्ञात युवकों को घरों के आसपास घूमते और इलाके की रेकी करते हुए देखा। घटना 10 फरवरी की रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक कॉलोनी की गलियों में चुपचाप घूम रहे थे और मकानों के बाहर रुक-रुक कर देख रहे थे। कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास औजार जैसे सामान भी थे, जिससे चोरी की आशंका और गहरा गई। शोर होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। निवासियों का कहना है कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके चलते लोग पहले से सतर्क हैं। देर रात संदिग्धों की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर सर्वोदया विकास समिति के पदाधिकारियों ने इंदिरानगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। समिति ने कॉलोनी में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, रात में पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में बिना एनेस्थीसिया महिला का सफल इलाज:डॉक्टरों की टीम ने फ्रैक्चर कूल्हे की हड्डी को बिना सर्जरी जोड़ा
    Next Article
    रायबरेली में जान-गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों से मिले विधायक:गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में हुई थी मौत, , परिजनों को 3-3 लाख रुपये की सहायता दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment