Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के पर्यटकों ने नैनीताल में गाड़ियों को मारी टक्कर:नशे में धुत 5 युवकों ने होमस्टे संचालक को पीटा; पुलिस पहुंची तो दौड़ाई स्कॉर्पियो

    5 hours ago

    1

    0

    नैनीताल में लखनऊ से आए पांच युवकों ने शराब के नशे में स्कॉर्पियो से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनका पीछा किया और एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पीछा कर चार अन्य युवकों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर लिया है। सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना देर रात की है। तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. होमस्टे संचालक से मारपीट कर भागे- शुक्रवार देर शाम उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 5 युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (UP 32 RK 0095) से नैनीताल के तल्ला कैंची क्षेत्र पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनका एक होमस्टे संचालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते शराब के नशे में धुत युवक आपा खो बैठे और मारपीट पर उतारू हो गए। युवकों के हुड़दंग और मारपीट से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद युवक आगे बढ़े और कैंची पहुंचने पर एक दूसरे होमस्टे संचालक से भी उलझ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कैंची पुलिस को दी। 2. पुलिस को देख भागे, भवाली नाकेबंदी से डरकर गाड़ी वापस मोड़ी- सूचना मिलते ही कैंची पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस को अपनी तरफ आता देख आरोपी युवक कार में बैठकर भवाली की तरफ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद कैंची पुलिस ने भवाली कोतवाली को अलर्ट किया। भवाली में आगे पुलिस को नाकेबंदी करते देख आरोपी डर गए और उन्होंने भवाली से गाड़ी वापस कैंची मुख्य बाजार की तरफ मोड़ दी। 3. कैंची बाजार में अंधाधुंध दौड़ाई कार, 3 गाड़ियों के उड़ाए परखच्चे- पुलिस से बचने की हड़बड़ाहट में आरोपियों ने कैंची मुख्य बाजार में आते ही गाड़ी को तेजी से दौड़ाया और रास्ते में एक के बाद एक तीन गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां मौजूद एक ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठी एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तीन गाड़ियों को ठोकने के बाद आरोपियों की अपनी स्कॉर्पियो भी पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं रुक गई। 4. स्थानीय लोगों और पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा- बाजार में एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और कार सवार बाकी चारों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक भाग गया। चश्मदीदों के मुताबिक, हुड़दंग मचाने वाले सभी युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे, जिन्हें पुलिस चौकी लेकर पहुंची। 5. स्कॉर्पियो सीज, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई- भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को सीज कर दिया गया है।सभी पांचों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भवाली सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद सभी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बेटे को जहर देकर पिता ने भी खाया:अस्पताल में पिता ने तोड़ा दम, बेटे की भी मौत
    Next Article
    आगरा में सुबह से निकली धूप, आज बारिश के आसार:पिछले 10 दिनों में 177 एमएम बारिश हो चुकी है, कल से तापमान बढ़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment