Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के 'द सेंट्रम' में कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन:800 मेहमानों के लिए 52 डिशेज, धोनी-विराट से लेकर CM योगी तक होंगे शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    14 मार्च को कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ मसूरी में शादी की है। अब 17 मार्च को लखनऊ के लग्जरी होटल 'द सेंट्रम' में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसके लिए दोनों के ही परिवार मसूरी से रवाना हो गए हैं। वहीं, लखनऊ में होटल स्टाफ ने भी इस खास आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दैनिक भास्कर एप ने इस शाही आयोजन को लेकर होटल सूत्रों और परिवार के करीबियों से बातचीत की है। जिसमें इस रिसेप्शन का बजट, मेहमानों की लिस्ट, खाने का मेन्यू और डेकोरेशन की जो डिटेल सामने आई है, वह किसी बॉलीवुड या शाही शादी से कम नहीं है। आइए, आपको सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं कि कुलदीप यादव के इस ग्रैंड रिसेप्शन में क्या-क्या खास होने वाला है…. CM योगी-जय शाह समेत 800 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल जानकारी के मुताबिक, इस ग्रैंड रिसेप्शन में लगभग 800 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का इंतजाम किया गया है। रिसेप्शन में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ICC अध्यक्ष जय शाह सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी रहेंगे। वहीं, सियासत के खेमे से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी सहित राजनीति के कई बड़े चेहरे रहेंगे। 26 लाख रुपए से ज्यादा है होटल का किराया इस शाही दावत के लिए 'द सेंट्रम' होटल में करोड़ों का खर्च किया गया है। पूरे आयोजन के लिए होटल का एक दिन का रेंटल 26 लाख रुपए है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरों के किराए, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार है। 5 हजार रुपए की एक थाली, 52 डिशेज और लाइव कुकिंग स्टेशन परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए होटल के खास ‘प्लेटिनम’ पैकेज का चुनाव किया गया है। प्लेटिनम मिक्स डिनर होटल का सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें एक प्लेट की कीमत 5000 रुपए (+ टैक्स) है। इसमें मेहमानों को 52 शानदार डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम सहित कुल 52 डिशेस शामिल की गई हैं। होटल की ओर से 200ml की ब्रांडेड पानी की बोतलें सर्व की जाएंगी, जिसमें हिमालयाज या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड रखे गए हैं। डिनर का पूरा इंतजाम बुफे सिस्टम पर होगा। 'लेबर्नम लॉन' में सजेगी महफिल इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। लेबर्नम (लॉन) होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा है। यहां सभी 800 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। वहीं, VVIP मेहमानों के रुकने के लिए 'द सेंट्रम' में एग्जीक्यूटिव सूट बुक किए गए हैं, जिसका एक दिन का किराया 30,000 रुपए है। जबकि रिश्तेदार और परिवार के लोगों के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम बुक हैं। जिनका किराया करीब 16,000 रुपए है। होटल के सेंट्रम विला को बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए बुक किया गया है। जिसका किराया 45,000 रुपए है। अब 'द सेंट्रम' होटल के बारे में जानिए… मानसिंह गोयल ग्रुप से संचालित 'द सेंट्रम' लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी (लुलु मॉल के करीब) में स्थित एक प्रीमियम 5-स्टार होटल है। यह अपनी बेहतरीन मेहमाननवाजी, खूबसूरत सजावट और शांत पारिवारिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां भोजन के लिए 'प्लम्' है, जहां मल्टी-कुजीन बुफे और लाइव किचन मिलता है। वहीं, पारंपरिक अवधी और नवाबी स्वाद के लिए यहां का 'दम्' रेस्टोरेंट शहर भर में मशहूर है। ड्रिंक्स और कॉफी के लिए यहां 'पेंडुलम बार' और 'ऑरम' कैफे मौजूद हैं। होटल में आउटडोर स्विमिंग पूल, मोरक्कन स्पा, आधुनिक फिटनेस सेंटर (जिम) और बिलियर्ड्स/टेबल टेनिस जैसे इनडोर गेम्स हैं। यहां हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट टीवी, मिनी बार, और लक्जरी बाथरूम से लैस बड़े और आरामदायक कमरे हैं। यह चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह लगभग 15 किमी दूर है और चारबाग रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 16 किमी है। शहर के शोर-शराबे से दूर और लुलु मॉल के पास होने के कारण यह हाई-प्रोफाइल इवेंट्स के लिए जाना जाता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… कुलदीप-वंशिका की शादी से लौटे क्रिकेटर्स:चहल बोले- छोटे भाई की शादी में खूब मजा आया, दो दिन बाद लखनऊ में रिसेप्शन मसूरी में कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के बाद अब क्रिकेटर और मेहमान वापस लौट गए हैं। रिंकू सिंह और तिलक वर्मा देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अपने-अपने शहरों के लिए रवाना हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में दरोगा भर्ती एग्जाम खत्म, 'पंडित' पर बवाल जारी:योगी बोले- जातीय कमेंट बर्दाश्त नहीं; VIDEO में देखिए UP की नई कंट्रोवर्सी
    Next Article
    इटावा सफारी पार्क में बुजुर्ग शेरों की विशेष देखभाल:बढ़ती उम्र के बावजूद आरामदायक जीवन के लिए खास इंतजाम, नीरजा के चार नवजात शावक स्वस्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment