Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोर्ब्स 2026- भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हुई:लक्ष्मी मित्तल रोज ₹274 करोड़ की कमाई कर देश के चौथे सबसे अमीर बने

    1 hour ago

    1

    0

    फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। पिछले साल यह 205 थी। देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल देखा गया। उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर (2.87 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर (1.85 लाख करोड़ रुपए) यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस हिसाब से मित्तल ने साल भर हर दिन औसतन 274 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है। इस लिस्ट में फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी शामिल हो गए हैं। टॉप-10 में नई एंट्री- उदय कोटक तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हैं। वे भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। लिस्ट में 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक इस साल टॉप-10 में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण मिला था। उनकी एंट्री से डीएलएफ के पीछे रहे प्रॉपर्टी डेवलपर कुशल पाल सिंह 12वें नंबर पर खिसक गए। पेटीएम फाउंडर 3 साल बाद लिस्ट में लौटे एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी नए अरबपतियों में शामिल हैं। नवंबर में कंपनी के आईपीओ के बाद वे इस क्लब में आए। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा तीन साल बाद फिर लिस्ट में लौटे हैं। पेटीएम के शेयर पिछले साल करीब 60% चढ़े, हालांकि अभी भी आईपीओ प्राइस के करीब आधे पर ट्रेड कर रहे हैं। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… भारत के 100-अमीरों की नेटवर्थ घटकर ₹88 लाख करोड़ हुई:पिछले साल 97 लाख करोड़ थी फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ 9% गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 88 लाख करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, करीब 97 लाख करोड़ रुपए थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 12% कम होने के बाद भी वह टॉप पर बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज:37 में 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है; नीतीश राज्यसभा जाएंगे
    Next Article
    दो चरणों में पश्चिम बंगाल चुनाव से बीजेपी खुश! क्या बढ़ेगी TMC की टेंशन?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment