Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कमिश्नर राजा बनकर बग्घी पर निकले:ADCP को गोद में उठा लाए, घूंघट में महिलाएं 'गोली चल जावेगी'...गाने पर थिरकीं

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज, गुरुवार को पुलिस की होली खेली गई। सभी थानों-चौकियों रंग-गुलाल उड़े। पुलिसवालों ने डीजे की धुन पर डांस किया। एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली शुभकामना दी। हजरतगंज कोतवाली से पुलिस लाइन तक शोभा यात्रा निकाली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने विंटेज कार में सवार होकर डांस किया। महिला-पुरूष पुलिसकर्मी गोली चल जावेगी…हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। गुलाल के पटाखे फोड़े गए। पुलिस कमिश्ननर अमरेंद्र सिंह सेंगर और ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार को माला, टोपी और काला चश्मा पहनाकर पुलिसकर्मियों ने बग्घी में बैठाया। दोनों अफसर बग्घी पर बैठकर होली खेलने निकले। पुलिसकर्मियों ने कमिश्नर पर बाल्टी भर-भरकर कर रंग डाला। फूलों वर्षा की। महिलाकर्मियों पर जमकर रंगों की बौछार की गई। मुंह पर मुखौटा लगा निकले तमाम पुलिसकर्मी मुंह पर भूत वाला मुखौटा लगा कर जुलूस में शामिल हुए। उनके साथ एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और एसीपी महानगर अंकित कुमार भी मौजूद हैं। पुलिसकर्मी एडीसीपी जितेंद्र कुमार को गोद में उठाकर जुलूस में ले आए। देखिए 5 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ex मुस्लिम सलीम को गला रेतकर तड़पाते रहे, VIDEO:हेलमेट पहनकर जीशान-गुलफाम ने चाकू मारे, एनकाउंटर में दोनों भाई मारे गए
    Next Article
    सुल्तानपुर में एनेस्थीसिया ओवरडोज से मरीज की मौत:पथरी का ऑपरेशन कराने गया था, भांजा बोला- इंजेक्शन से बाद बिगड़ी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment