Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का राजनाथ-गडकरी ने उद्घाटन किया:योगी का ऐलान- 5 लाख आबादी वाले शहर में बाईपास बनेगा, जिला मुख्यालय फोरलोन से जुड़ेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार शाम 4 बजे उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी साथ रहे। सभी उन्नाव हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। इसके बाद सभी कार से एक्सप्रेस-वे से ही लखनऊ लौटे। यहां सरोजनीनगर में भी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर सहमति दी है। ईस्ट को वेस्ट से जोड़ दिया गया है। अब नॉर्थ-साउथ को जोड़ने के लिए कुछ नए क्षेत्रों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा- 5 लाख की आबादी वाले हर शहर में एक बाईपास होगा। उस बाईपास के साथ हर जिला मुख्यालय फोरलेन का होगा। वहीं, एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-कानपुर का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। अभी सफर में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। 4700 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार एक्सप्रेस-वे कल यानी मंगलवार सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। 63 किलोमीटर लंबा यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे है। इस पर लोगों को करीब तीन गुना ज्यादा टोल चुकाना होगा। कार से लखनऊ से कानपुर जाने पर 275 रुपए टोल देना होगा, जबकि पहले 95 रुपए ही लगते थे। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। वाहन अधिकतम 120 kmph की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे और फास्टैग रीडर बिना गाड़ी रोके अपने आप टोल काट लेंगे। अगर हादसा होता है, तो AI कैमरे NHAI कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 5 जनवरी 2022 को किया गया था। 13 जुलाई 2026 को उद्घाटन किया गया। इस हिसाब से एक्सप्रेस-वे 1650 दिन में बनकर तैयार हुआ। 4 तस्वीरें देखिए… लखनऊ-कानपुर बैरियर-फ्री एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, पश्चिम से मानसूनी बादल गायब:गोरखपुर में सड़कों पर पानी भरा, मेयर पैंट मोड़कर निकले; 3 शहरों में बारिश
    Next Article
    'मेरे पति फौजी, उनको आतंकी जैसे पीटा गया':आगरा में रेलवे अफसर की पत्नी बोलीं- RPF वाले घुटने टेककर माफी मांगें, वरना जान दे दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment