Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, पश्चिम से मानसूनी बादल गायब:गोरखपुर में सड़कों पर पानी भरा, मेयर पैंट मोड़कर निकले; 3 शहरों में बारिश

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। गोरखपुर में रविवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। हालात का जायजा लेने के लिए मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव पैंट मोड़कर पानी में उतरे। लोगों से बात की। देवरिया और संतकबीर नगर में भी जोरदार बारिश हुई। सोमवार सुबह से अयोध्या, गोरखपुर समेत 25 शहरों में बादल छाए हैं। बाकी शहरों में मौसम साफ है। उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आज पूर्वांचल के 22 शहरों में बारिश का अलर्ट है। 8 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं के चलते आसमान से मानसूनी बादल गायब हो गए हैं। इससे 3-4 दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगा रहेगा। उमस बढ़ेगी। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सिर्फ 16 शहरों में बारिश हुई। औसतन 8.8 मिमी. बारिश का अनुमान था, लेकिन सिर्फ 2.9 मिमी ही बारिश हुई। 1 जून से 12 जुलाई तक प्रदेश में 161.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 19% कम है। महराजगंज में सबसे ज्यादा 79.9 मिमी., गोरखपुर में 41.1 मिमी., श्रावस्ती में 28.3 मिमी., संतकबीर नगर में 24.3 मिमी. और सिद्धार्थनगर में 23.9 मिमी. बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून का कमजोर पड़ना पूरी तरह सामान्य और अस्थाई स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। फिलहाल पश्चिमी यूपी में मानसूनी बारिश के आसार नहीं हैं। तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस लोगों को परेशान करेगी। पूर्वांचल में कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी, मथुरा और संभल विवाद:हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- केस लड़कर फैसला चाहते हैं
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का राजनाथ-गडकरी ने उद्घाटन किया:योगी का ऐलान- 5 लाख आबादी वाले शहर में बाईपास बनेगा, जिला मुख्यालय फोरलोन से जुड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment