Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ, कानपुर और अलीगढ़ बने रक्षा निर्माण के हब:एयरोस्पेस-हथियार निर्माण में अव्वल, ब्रह्मोस से लेकर गोला-बारूद बना रहे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) अब जमीनी स्तर पर प्रभावी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग नोड्स में रक्षा और एयरोस्पेस से जुड़ी इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। यह पहल देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी रक्षा निर्माण को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। जून 2021 से अब तक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावित निवेश के साथ 64 आवंटन किए जा चुके हैं। करीब 14,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है। इनमें से 8 इकाइयों ने विभिन्न नोड्स में उत्पादन शुरू कर दिया है। अब तक लगभग 2,300 करोड़ रुपये का संचयी निवेश जमीन पर उतर चुका है और करीब 3,000 लोगों को रोजगार मिल चुका है। कानपुर नोड में स्थापित होगी एशिया की बड़ी गोला-बारूद फैक्ट्री कानपुर नोड में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एकीकृत गोला-बारूद और मिसाइल निर्माण परिसर स्थापित कर रहा है। कंपनी गोला-बारूद, मिसाइल, मानव रहित प्रणाली और एवियोनिक्स निर्माण में सक्रिय है। करीब 1,500 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से 1,500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मजबूती देगी। लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति शुरू ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ नोड में अपनी इकाई स्थापित की है। लंबी दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को जमीन, समुद्र, हवा और पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है। चरण-1 का काम पूरा हो चुका है, जिसमें वारहेड एकीकरण और भंडारण सुविधा शामिल है। 13 नवंबर 2025 को सशस्त्र बलों को मिसाइलों का पहला सेट सौंपा गया। 300 करोड़ रुपये के निवेश से 500 रोजगार सृजित होंगे। टाइटेनियम और सुपरअलॉय निर्माण में आत्मनिर्भरता की ओर कदम पीटीसी इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी एरोलॉय टेक्नोलॉजीज ने लखनऊ नोड में टाइटेनियम और सुपरअलॉय निर्माण का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। यह देश का सबसे बड़ा एकीकृत संयंत्र है, जिसकी वार्षिक क्षमता 6,000 टन है। करीब 320 करोड़ रुपये के निवेश से 200 लोगों को रोजगार मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। अलीगढ़ में छोटे हथियारों का उत्पादन वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड ने अमेरिकी कंपनी स्मिथ एंड वेसन के साथ संयुक्त उद्यम के तहत अलीगढ़ नोड में छोटे हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन शुरू किया है। करीब 65 करोड़ रुपये के निवेश से 50 रोजगार सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना पुलिस अभिरक्षा के चपरासी बाइक से पहुंचा रहे कॉपियां:वाराणसी में UP बोर्ड एग्जाम को लेकर जिम्मेदार लापरवाह, सुरक्षा के नहीं है इंतजाम
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में श्रीलंका का स्कोर 20/2:मैट हेनरी ने निसांका-असलंका को पवेलियन भेजा; न्यूजीलैंड ने 169 रन का टारगेट दिया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment