Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक होगा:उन्नाव में गंगापुल पर हाई बीम स्लीपर बदले जाएंगे, ट्रैक मरम्मत भी होगी

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को अगले करीब डेढ़ महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास स्थित गंगापुल पर हाई बीम स्लीपर बदलने और ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए 42 दिनों का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक 2 अप्रैल से शुरू होकर 13 मई तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में डाउन लाइन पर व्यापक स्तर पर मरम्मत और स्लीपर प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। अधिकारी इन तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दे रहे हैं। बीते शनिवार को लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शुक्लागंज स्थित गंगापुल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम वर्मा ने इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्य योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना पूरा किया जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गंगापुल पर लंबे समय से ट्रैक और स्लीपरों के रखरखाव की आवश्यकता थी। लगातार भारी यातायात और ट्रेनों के दबाव के कारण ट्रैक संरचना पर असर पड़ रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हाई बीम स्लीपर बदलने का निर्णय लिया गया है, जिससे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना की आशंका कम होगी। मेगा ब्लॉक के दौरान डाउन लाइन पूरी तरह प्रभावित रहेगी, जबकि अप लाइन से सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ताकि यात्री सेवाएं पूरी तरह बाधित न हों। इंजीनियरिंग विभाग की विशेष टीमें आधुनिक मशीनों और भारी उपकरणों की मदद से दिन-रात काम करेंगी। इस ब्लॉक का असर पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों पर पड़ेगा। कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन जल्द ही प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची और नई समय सारिणी जारी करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में कांग्रेस सेवादल का रविमिलन कार्यक्रम:संगठन को मजबूत करने और विस्तार पर किया मंथन
    Next Article
    बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, जानें कहां और कैसे देखें अपना परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment