Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 1-9 जून 2026 तक श्रीराम कथा:जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सानिध्य में तैयारियां तेज

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आगामी 1 से 9 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कथा की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पद्म विभूषण और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का सानिध्य रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्सुकता देखी जा रही है।आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए करीब 30 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल तैयार कराया जा रहा है। कथा स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से कथा श्रवण कर सकें। कथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनेगी उत्सव संरक्षक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण से जुड़े प्रमुख आध्यात्मिक स्तंभों में से एक रहे हैं। उन्होंने देशभर में सनातन परंपरा और श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत किया है। ऐसे में उनकी कथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनेगी। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश देगा। आयोजन स्थल को धार्मिक स्वरूप दिया जाएगा कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, राष्ट्रधर्म और मानव मूल्यों पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा। प्रतिदिन भजन, आरती और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन स्थल को आकर्षक धार्मिक स्वरूप दिया जाएगा। समिति ने शहर और आसपास के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में बस यात्री से 1.06 करोड़ की हेरोइन बरामद:एंटी नारकोटिक्स टीम ने की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
    Next Article
    मैनपुरी अस्पताल में मरीजों को समस्याएं:किसान यूनियन ने CMS को ज्ञापन सौंपा, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment