Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 11 महीने की भांजी संग मामा का अपहरण:कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर दी धमकी, 3 घंटे शहर में दौड़ाते रहे गाड़ी

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े 11 महीने की बच्ची और उसके मामा का अपहरण कर लिया गया। कार में डालकर तीन घंटे तक शहर में घुमाते रहे। घटना को मोहल्ले के दो युवकों ने अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास शिकायत की है। डालीगंज निवासी एडवोकेट शाशि सिंह ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनका भाई दीपांशु सिंह गली में उनकी 11 महीने की बेटी को खिला रहा था। इस दौरान बाग शाह जी मोहल्ले के मुकुल उर्फ आर्यन कश्यप और हर्षित वहां पहुंचे और दीपांशु को बच्ची समेत बाइक पर बैठाकर डालीगंज ढाल की तरफ ले गए। कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर तीन घंटे तक घुमाया डालीगंज पुल के पास पहले से खड़ी एक चार पहिया गाड़ी में बैठे तीन लोगों ने दीपांशु को जबरन खींच लिया। आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मनकामेश्वर बांध से होते हुए गोमतीनगर के 1090 चौराहा और फन मॉल के आसपास गाड़ी घुमाते रहे। दीपांशु के हाथ में चोट आई और खून निकलने लगा रस्सी कसकर बांधने से दीपांशु के हाथ में चोट आई और खून निकलने लगा। करीब तीन घंटे तक घुमाने और धमकाने के बाद आरोपी दीपांशु और बच्ची को पक्के पुल के पास छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर मदेयगंज ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही जांच कराई गई जिसमें सभी आरोप गलत पाए गए हैं। सीसीटीवी में भी कोई गाड़ी नहीं दिखी है। लड़का मानसिक तौर पर भी थोड़ा कमजोर है, उसको उन लड़कों के साथ पार्टी करने जाना था। वहां से लौटने पर मनगढ़त बात बता दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के सामने नागा खेल रहे होली:हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान के छत्र छाया में करेंगे अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा
    Next Article
    लॉन मालिक ने कर्मी को 14 दिन बंधक बनाकर पीटा:पिता और भाई को भी मारा, लखनऊ पुलिस बोली- लेनदेन का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment