Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 14 साल की मेड की हत्या:पिता बोले- रेप के विरोध में रिटायर्ड अफसर के बेटे ने मार डाला, 3 घंटे प्रदर्शन

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 वर्षीय मेड की रिटायर्ड अफसर के घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने रिटायर्ड अफसर के बेटे पर रेप के विरोध में हत्या करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने शव को चौराहे पर रखक करीब 3 घंटे तक सड़क जाम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए। घटना 8 मार्च, रविवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज रेलवे कॉलोनी की है। किशोरी मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी। यहां बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड अफसर प्रह्लाद अग्रवाल के घर रहकर काम करती थी। प्रह्लाद के परिजनों का कहना है कि किशोरी ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… बालागंज रेलवे कॉलोनी में प्रह्लाद अग्रवाल पत्नी ऊमा और बेटे राघव अग्रवाल के साथ रहते हैं। राघव नगरीय निकाय निदेशालय में डेटा मैनेजर है। प्रह्रलाद को ब्रेन हैमरेज और ऊमा को कैंसर है। राघव की शादी नहीं हुई है। सीतापुर के रेउसा क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी करीब 6 माह से उनके यहां काम करती थी। वह उन्हीं के घर में रहती थी। उसका परिवार बालागंज में झुग्गी डालकर रहता है। 8 मार्च की सुबह करीब 11 बजे ऊमा ने उसके पिता को कॉल करके बताया कि किशोरी ने सुसाइड कर लिया है। किशोरी के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी का शव बेड पर मिला। हाथ-पैर बांधने के निशान मिले किशोरी के पिता ने बताया- बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ-पैर पर रस्सी के रगड़ का निशान था। गले पर कसाव का निशान था। उन्होंने कहा कि राघव उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। उसे परेशान करता था। बेटी ने इस बारे में घरवालों को बताया भी था। परिवार ने इसकी शिकायत राघव के मां-बाप से की थी। उन्होंने कहा कि राघव ने बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश पिता ने कहा- राघव ने बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद अपने घरवालों के साथ मिलकर उसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। इसके लिए उसकी मां ने मुझे फोन करके बताया कि बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। जबकि हम लोग जब उनके घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। पिता ने बताया कि बेटी दो दिन पूर्व मां से मिलने आई थी। बातचीत के दौरान वह परेशान लग रही थी। मां के पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। करीब दो घंटे रूकने के बाद वह ऊमा के घर लौट गई थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटी थी। 3 घंटे सड़क जाम कर हंगामा काटा पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेकर बालागंज पहुंचे। आरोपी राघव पर रेप के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर जल निगम रोड जाम कर दिया। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब 2 घंटे रोड जाम करने बाद बालागंज चौराहा पर पहुंच गए। चौराहा जाम करके प्रदर्शन करने लगे। यहां करीब 1 घंटे प्रदर्शन चला। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। पुलिस अफसरों के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर आरोपी राघव अग्रवाल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, जबकि विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में ताला लगाकर भागे आरोपी पीड़ित भाई ने बताया कि घटना की सूचना पाकर परिवारीजन ऊमा के घर पहुंच गए। इस बीच ऊमा घर में ताला लगाकर परिवारीजनों के साथ भाग निकली। ऊमा के भाग निकलने पर परिवारीजनों का शक गहरा गया। --------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में काले कपड़े पहनकर शियाओं का जुलूस:19वीं रमजान का मातम; सड़कों पर हजारों अकीदतमंद, ताबूत छूने की होड़ लखनऊ में अकीदत और नम आंखों से 19वीं रमजान पर गिलीम (कंबल के ताबूत) का जुलूस निकाला जा रहा है। 4 किलोमीटर लंबे जुलूस में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बासौड़ा पूजन पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:शीतला माता, मसानी, पथवारी और चामुंडा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल
    Next Article
    धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ कुंज में रंगोत्सव:चित्र विचित्र के भजनों ने बांधा समां,फूलों की होली खेल झूमे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment