Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 15 साल की लड़की का गैंगरेप:38 और 45 साल के अधेड़ शाम को ले गए, सुबह छोड़ा; कम बोल-समझ पाती है पीड़िता

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाके में 15 साल की लड़की का 38 और 45 साल के अधेड़ ने गैंगरेप किया। पीड़िता कम बोल और समझ पाती है। वह रोज शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर करीब 100 मीटर दूर पुलिया तक टहलने जाती थी। उस शाम जब वह बाहर निकली तो इलाके की बिजली कट गई। इसी बीच आरोपी उसे साइकिल पर बैठाकर करीब 700 मीटर दूर नए बने मकान में ले गए। वहां रातभर उसे बंधक बनाकर दोनों रेप करते रहे। घटना 1 जून की रात की है। 2 जून की सुबह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची। वह घरवालों को ‘चाकू, ताला, दरवाजा’ जैसे शब्द बता पा रही थी। रातभर ढूंढ़कर परेशान हुए घरवाले बेटी से वहां साथ ले चलने को कहा, जिस बारे में वह बताने की कोशिश कर रही थी। वह जब पास के नवनिर्मित मकान में ले गई तो घरवालों के होश उड़ गए। लड़की के अंडरगारमेंट्स वहीं पड़े थे। एक आरोपी अर्धनग्न अवस्था में मिला। यह देखते ही घरवालों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं घरवाले इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। इनमें सीतापुर के ताल गांव का दिनेश उर्फ मेहरा (38) और जगन्नाथ (45) शामिल हैं। हालांकि, पीड़िता का परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। घरवालों का कहना है कि पुलिस घटना में शामिल एक आरोपी को बचा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें आरोपी उनकी बेटी को साइकिल पर बैठाकर ले जाता दिखा। 2 जून की सुबह क्या हुआ, पढ़िए- जानकीपुरम विस्तार निवासी पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी मानसिक रूप कमजोर है। वह 1 जून की रात करीब 8 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चला। 2 जून की सुबह करीब 5 बजे किशोरी को बदहवासी की हालत में मिली। घर से 700 मीटर दूर ले गए आरोपी बच्ची की बुआ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि किशोरी 25 प्रतिशत मानसिक कमजोर है। किसी की भी बातों में आ जाती है, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। किशोरी घर से कुछ दूर पर बनी पुलिया तक रोजाना टहलने जाती थी, जहां छोटी मार्केट लगती है। वहां सभी लोग पहचानते हैं, तो वापस छोड़ जाते थे। घटना वाले दिन रात करीब 7:30 बजे वहां गई। इस दौरान कुछ देर लाइट कट गई। इसका फायदा उठाकर दिनेश अपने साथ लेकर चला गया। घर से करीब 700 दूर नवनिर्मित मकान में ले गया। वहां उसके साथ अपने साथी के साथ मिलकर दरिंदगी की। मोहल्ले की मामी की नजर पड़ी बच्ची किशोरी अगली सुबह उसी मकान के सामने वाली गली से निकलते हुई दिखाई दी। तभी एक मोहल्ले में रहने वाली मामी की नजर पड़ी। उन्होंने किशोरी को घर पहुंचाया। जहां उसने इशारे में काफी कुछ बताया। उसने कपड़े भी उल्टे सीधे पहन रखे थे। इसके बाद उसे घटना वाली जगह ले गए तो थोड़ा भटक गई। उस मकान के अंदर घुसे तो बच्ची के सारे अंडरगारमेंट्स मिले। वहां पर दिनेश मिला। उससे पूछा गया तो पहले गुमराह करता रहा फिर पिटाई के बाद दरिंदगी की बात कबूल की। पंडित के लड़के ने किशोरी को लाने के लिए शराब पिलाई बुआ का कहना है दिनेश की पिटाई करने पर उसने पूरी बात बताई। दिनेश ने बताया कि पंडित का लड़के (जिसका नाम नहीं जानता) ने किशोरी को वहां तक लाने के लिए शराब पिलाई थी। उसकी बातों में आकर वह लाइट कटते ही घुमाने के बहाने किशोरी को साइकिल पर बैठाकर कमरे की तरफ बढ़ा। रास्ते में दूसरा आरोपी मिला। इसके बाद किशोरी को कमरे में ले आए। आरोपियों ने शराब पार्टी के बाद रेप किया दिनेश ने बताया कि मकान पर आने के बाद किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पंडित के लड़के ने उसको और शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने गलत काम किया। फिर दिनेश सो गया और लड़का कहीं चला गया। अगली सुबह भीड़ के पहुंचने पर दिनेश जागा। लोगों का प्रदर्शन, थानेदार की गाड़ी का शीशा टूटा ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस को समय पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई में देरी हुई, जिसके कारण एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। इसी बात को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षित थाने ले जाया गया। परिवार कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पुलिस ने ताल गांव सीतापुर निवासी दिनेश उर्फ मेहरा (38) और जगन्नाथ (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से घरवाले संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है किशोरी और दिनेश दोनों एक अन्य लड़के के बारे में बता रहे हैं। लेकिन, पुलिस उनको थाने पर बुलाई फिर किसी दूसरे व्यक्ति को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के दौरान भी नामजद न करने का दबाव बनाया था। उसका लाभ लेकर दूसरे को जेल भेजकर खानापूरी कर दी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप : दोस्त ने 2 लड़कों के साथ मिलकर 3 दिनों तक बंधक बनाया; पिता बोले- एनकाउंटर हो UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप किया गया। 3 दिनों तक उसे एक रूम में बंधक बनाकर रखा गया। पहले दिन उसके दोस्त ने रेप किया और उसके बाद वह अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर अगले 2 दिनों तक जबरदस्ती करता रहा। युवती की हालत बिगड़ने पर कैब से उसे चारबाग ले गया और सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर उसे दिल्ली भेज दिया। डरी सहमी युवती दिल्ली पहुंची तो फोन पर परिजन सूचना दी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेस्टन रोड में नशेबाजी के विवाद में मजदूर की हत्या:खून से लथपथ शव मिला, हत्यारोपी साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    पद्म अवार्डी-फ्रीडम फाइटर्स को नगर निगम की 50% की छूट:सभी प्रकार के टैक्स में लागू, बदलेगी मलीन बस्तियों की सूरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment