Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं बसों पर कार्रवाई, छत पर माल ढोने और परमिट उल्लंघन के मामले भी पकड़े गए

    1 day ago

    1

    0

    राजधानी में बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ चल रहे यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। 'ऑपरेशन कवच' के पहले दिन सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 16 वाहनों को सीज (निरुद्ध) कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों में 14 बसें और दो कार (आर्टिगा) शामिल हैं। यह अभियान 20 से 21 जुलाई तक मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। पहले दिन आलमबाग चौराहा-नहरिया रोड, पीजीआई मार्ग, सुल्तानपुर रोड स्थित अहिमामऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और पॉलीटेक्निक-कमता-अयोध्या रोड पर चार संयुक्त टीमों ने जांच अभियान चलाया। इनमें परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। परमिट के खिलाफ चल रही थीं बसें जांच के दौरान कई बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए चलती मिलीं। इनमें चार स्लीपर बसों की छत पर व्यावसायिक सामान लादकर ढुलाई की जा रही थी, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। इन बसों को सीज कर दिया गया। राज्य कर विभाग ने भी इन वाहनों में लदे सामान की जांच कर अलग से कार्रवाई की। दो राज्यों के बीच चल रही थीं बसें अभियान के दौरान चार स्लीपर बसें ऐसी भी मिलीं जो अपने गृह राज्य से संचालित होने के बजाय दो दूसरे राज्यों के बीच चल रही थीं। यह ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित परमिट जारी करने वाली प्राधिकरण को आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। चार विभागों ने मिलकर चलाया अभियान यह अभियान उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम और आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय के निर्देशन में चलाया गया। अभियान में परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। परिवहन विभाग का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुल:राजाजीपुरम में खंभे में लगी आग , काकोरी में ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी हुआ
    Next Article
    लखनऊ में तीन वाहनों का बिना टैक्स पंजीकरण:ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में सामने आई गड़बड़ी, पंजीकरण निरस्त कराने के लिए आईटी शाखा को भेजा गया प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment