Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 दिवसीय मीन महोत्सव और एक्वा एक्सपो शुरू:मत्स्य पालक और उद्यमी पहुंचे, फिश फूड कोर्ट भी मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज से 2 दिवसीय “उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव और एक्वा एक्सपो-2026” शुरू हुआ। 27 और 28 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन होगा। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश सरकार के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने महिला किसान से पूछा- आपको मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ मिला या नहीं? महिला ने कहा, नहीं। जिस पर अवनीश अवस्थी ने डायरेक्ट को बुलाकर कहा कि इनका नाम नोट करिए। इनको योजनाओं का लाभ दीजिए और हमें बताइए। आधुनिक तकनीक और उद्यमिता पर रहेगा फोकस 2 दिवसीय एक्सपो में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों, मत्स्य उद्यमियों और विभिन्न जनपदों के लगभग 1000 मत्स्य पालकों की भागीदारी होगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीकों का प्रसार, उद्यमिता को बढ़ावा और मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान किसानों की जमीनी समस्याओं के समाधान, नई तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी, मत्स्य पालन को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने, व्यापार विस्तार, एक्वा पर्यटन को प्रोत्साहन तथा पोषण सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी। 50 कंपनियों की प्रदर्शनी और फिश फूड कोर्ट एक्सपो में करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी। बैनर, पोस्टर, ब्रोशर और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं और नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। एलसीडी प्रोजेक्टर के जरिए आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग और यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मत्स्य पालक इससे जुड़ सकें। आयोजन स्थल पर फिश फूड कोर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां विभिन्न प्रकार के मत्स्य व्यंजन और प्रोटीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तकनीकी सत्र और विशेषज्ञों से सीधा संवाद महोत्सव में आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक, रोग नियंत्रण, गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज उत्पादन, वैल्यू एडिशन, विपणन, निर्यात संभावनाएं, बायोफ्लॉक तकनीक, पोषण प्रबंधन और आरएएस प्रणाली जैसे विषयों पर विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों और अनुभवी उद्यमियों के साथ सीधा संवाद मत्स्य पालकों को नई तकनीकों से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान देने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा मत्स्य विकास विभाग का मानना है कि यह महोत्सव प्रदेश के मत्स्य किसानों और उद्यमियों के लिए सशक्त मंच साबित होगा। इससे न केवल आय में वृद्धि होगी, बल्कि व्यापार, एक्वा पर्यटन, पोषण सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से शादी की जिद, लड़की टावर पर चढ़ी:महराजगंज में 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोली- शादी नहीं करनी थी तो प्यार क्यों किया
    Next Article
    बागपत में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग:बिजली सप्लाई बाधित, घंटों बाद भी पालिका का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment