Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी की जिद, लड़की टावर पर चढ़ी:महराजगंज में 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोली- शादी नहीं करनी थी तो प्यार क्यों किया

    5 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज में 18 साल की एक लड़की 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी से शादी की जिद पर वह सुबह 5 बजे टावर पर चढ़ी। गांव के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देरतक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। थोड़ी देर बाद उसमे एक पर्ची नीचे फेंकी। जिसमें लिखा था- फारुक, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। अगर आप भी मुझसे प्यार करते हो तो क्यों भाग रहे हो? जीना चाहते हो तो क्यों भाग रहे हो? भागने से कुछ नहीं होगा। वापस आ जाओ। 12 साल से प्यार किया, अब भाग गए। अगर शादी नहीं करनी थी तो प्यार क्यों किया? अगर तुम नहीं आए तो मैं तुम्हारे नाम पर जहर खा लूंगी। नहीं तो वापस आ जाओ। जीने का मन नहीं करता है। यार, तुम फंस जाओगे। इस पर्ची में लड़की ने अपने प्रेमी और उसके परिवार के लोगों का मोबाइल नंबर लिखा था। इसके बाद पुलिस ने कॉल करके प्रेमी के घरवालों और प्रेमी को फोन करके बुलाया। लड़की ने टावर पर चढ़े हुए ही बताया कि उसका प्रेमी तीन दिन पहले नेपाल भाग गया था। पुलिस ने प्रेमी को फोन कर नेपाल से वापस आने के लिए कहा। करीब साढ़े 9 बजे प्रेमी मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस और प्रेमी ने मिलकर लड़की को समझाने की कोशिश की। प्रेमी ने लड़की को फोन किया और नीचे आने के लिए कहा। इसपर लड़की ने कहा- मेरे नीचे उतरते ही अगर तुम फिर से भाग गए तो। इसपर पुलिसकर्मी ने कहा- हम तुम्हारा निकाह यही कराएंगे। तुम नीचे आ जाओ। इस बात पर लड़की करीब 5 घंटे के ड्रामे के बाद नीचे उतर आई। पुलिस लड़की और प्रेमी को अपने साथ हिरासत में लेकर थाने चली गई। मामला निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा काटी गांव का है। नेपाल और इस गांव के बीच करीब 6 किमी की दूरी है। 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा घटनाक्रम… पीपरपाती बढ़या गांव के रहने वाले रमजान खेती-किसानी करते हैं। उनकी पांंच बेटिया है। 4 की शादी हो चुकी है। जबकी उसकी सबसे छोटी बेटी जोरा (18) की एक साल पहले शादी तय हुई थी। जोरा, अपने गांव के ही रहने वाले फारुक (22) से 12 साल से प्रेम करती थी। जोरा के पिता रमजान ने बताया कि दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो एक साल पहले शादी तय कर दी गई थी। लेकिन फारुक कमाने बंगलुरु चला गया था। तीन दिन पहले वह घर लौटा तो उसने शादी के लिए मना कर दिया। इस बात को लेकर जोरा और फारुक के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद फारुक नेपाल चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जोरा अपने घर से बिना बताए निकली और घर से करीब 2 किमी दूर डोमाकाटी गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणो ने देखा तो तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जोरा से बात की। जोरा ने बताया कि उसका प्रेमी फारुक उसे छोड़कर नेपाल भाग गया है। दोनों की शादी तय हुई थीं। लेकिन उसने तोड़ दी। इसपर पुलिस ने उससे फारुक के बारे में जानकारी मांगी तो लड़की ने एक पर्ची नीचे फेंकी। इस पर्ची में फारुक और उसके घर वालों के नंबर लिखे थे। पुलिस ने फारुक और उसके घर वालों को फोन किया। घर वालों ने बताया कि फारुक नेपाल में है। इसके बाद पुलिस ने फारुक से बात की और उसे तुरंत मौके पर आने के लिए कहा। महाराजगंज के इस गांव से नेपाल की दूरी करीब 6 किमी है। इस वजह से फारुक जल्दी मौके पर पहुंच गया। फारुक ने मौके पर आकर जोरा को मनाने की कोशिश की। पुलिस वालों ने भी काफी समझाया। लेकिन जोरा ने कहा- अगर मैं नीचे उतरी और फारुक फिर से भाग गया तो। इसपर पुलिस ने कहा- तुम नीचे उतरो हम तुम्हारा निकाह यहीं इसी जगह पर कराएंगे। 5 घंटे की समझाइश के बाद जोरा टावर से नीचे उतरी। फारुक उसे टावर से लेकर आया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और लेकर थाने चली गई। निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि युवती को समझाकर नीचे उतार लिया गया है। दोनों को थाने लाया गया है। फिलहाल दोनों की उम्र और डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है। परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------------------- इस खबर को भी पढ़ेंः- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन:नोएडा से अलीगढ़ पहुंचा शव; मंगेतर प्रिया सरोज 3 दिन से अस्पताल में साथ थीं क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनूपशहर के समरसेबल व्यापारी से 18 लाख की साइबर ठगी:एपीके फाइल से फोन हैक हुआ, पर्सनल डाक्यूमेंट मांगे गए
    Next Article
    लखनऊ में 2 दिवसीय मीन महोत्सव और एक्वा एक्सपो शुरू:मत्स्य पालक और उद्यमी पहुंचे, फिश फूड कोर्ट भी मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment