Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 33 साल बाद नेहरूएन्क्लेव नगर निगम के हवाले:मेंटेनेंस के लिए ₹12.5 करोड़ दिए, जलभराव दूर करने पर होगा फोकस

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गोमतीनगर के लोहिया पथ स्थित नेहरू एन्क्लेव कॉलोनी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने औपचारिक रूप से नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। अब कॉलोनी के रखरखाव, सड़क, पार्क और स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी पूरी तरह नगर निगम संभालेगा। एलडीए ने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम को करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये भी दिए हैं। पेपरमिल वार्ड की इस कॉलोनी में करीब 50 हजार की आबादी रहती है। लंबे समय से यहां जलभराव, टूटी इंटरलॉकिंग और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या बनी हुई थी। नगर निगम को हैंडओवर के बाद इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत नेहरू एन्क्लेव में बरसात के दौरान जलभराव बड़ी समस्या रही है। कई जगह नालों की क्षमता कम होने और ड्रेनेज सिस्टम अधूरा होने से बारिश का पानी गलियों में भर जाता है। नगर निगम ने इसे दूर करने के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें नालों की मरम्मत, चौड़ीकरण और जरूरत वाले स्थानों पर नए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा। चीफ इंजीनियर महेश वर्मा के मुताबिक, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त होने से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकेगी। इंटरलॉकिंग सड़कें भी सुधरेंगी कॉलोनी के कई हिस्सों में इंटरलॉकिंग सड़कें और फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कहीं सड़क धंस गई है तो कहीं इंटरलॉकिंग टूटने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। प्रस्ताव में इन सड़कों की मरम्मत और मजबूती का प्रावधान भी किया गया है, जिससे कॉलोनी की आंतरिक सड़कों की हालत बेहतर होगी। पार्कों के विकास पर ₹50 लाख खर्च कॉलोनी के पार्कों को भी विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब 50 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इस राशि से पार्कों में सिविल कार्य, हरियाली बढ़ाने, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक नेहरू एन्क्लेव के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं या पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती। नगर निगम इन लाइटों की मरम्मत कराने के साथ जरूरत के अनुसार नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाएगा, जिससे रात के समय सुरक्षा और आवागमन बेहतर हो सकेगा। 1993 में शुरू हुई थी नेहरू एन्क्लेव योजना करीब 50 हजार आबादी को मिलेगा लाभ ड्रेनेज सुधार पर ₹11 करोड़ का प्रस्ताव पार्कों के विकास के लिए ₹50 लाख का बजट
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की गलती से 15 दिन ज्यादा जेल में बिताया:हाईकोर्ट ने कहा-एक माह में 50 हजार मुआवजा दे यूपी सरकार
    Next Article
    मड़ावरा में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन:परिजन 2 घंटे तक गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, पुलिस ने समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment