Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मड़ावरा में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन:परिजन 2 घंटे तक गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, पुलिस ने समझाया

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा में मंगलवार शाम एक व्यक्ति के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात मड़ावरा कस्बे के साबिर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय गोविंद पुत्र मन्नू रायकवार ने जहर खा लिया था। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पाया और तुरंत मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने गोविंद की आत्महत्या का कारण जमीनी विवाद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद इस विवाद के कारण लंबे समय से परेशान था। मृतक की पत्नी ऊषा की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे पोस्टमार्टम के बाद गोविंद का शव मड़ावरा पहुंचा। परिजन शव को आरोपियों के घर के सामने रखने पर अड़ गए और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्रधिकारी आरके श्रीवास्तव और मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस द्वारा काफी समझाने और आश्वासन देने के बाद भी परिजन लगभग दो घंटे तक अपनी मांग पर अड़े रहे। रात करीब 9 बजे वे शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के घर पहुंचाया। महरौनी के पुलिस क्षेत्रधिकारी रक्षपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के इस मामले में परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। मड़ावरा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 33 साल बाद नेहरूएन्क्लेव नगर निगम के हवाले:मेंटेनेंस के लिए ₹12.5 करोड़ दिए, जलभराव दूर करने पर होगा फोकस
    Next Article
    '10 लड़के लेकर आएंगे', दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, 'पूर्व भाई' के फैंस पर लगाया आरोप, भड़के एक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment