Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 38 लाख की सिगरेट पकड़ी गई:मोबाइल कवर बताकर शताब्दी से लाई गई, चारबाग स्टेशन पर RPF ने तस्कर दबोचा

    4 hours ago

    2

    0

    चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 38.40 लाख रुपए कीमत की सिगरेट बरामद की है। यह खेप पार्सल से स्मगलिंग कर नई दिल्ली से लखनऊ लाई गई थी। याहियागंज बाजार में इसे ठिकाने लगाने की तैयारी थी। आरपीएफ क्राइम ब्रांच मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई की गई। टीम ने गाड़ी नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से आए लीज पार्सल की जांच की। इसमें 560.2 किलोग्राम वजन की 3.84 लाख सिगरेट बरामद हुईं। जांच में पता चला कि पार्सल में गलत सामान दिखाकर खेप मंगाई गई थी, क्योंकि सिगरेट ट्रेन में लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जांच में सामने आया कि पार्सल बुकिंग के दौरान सिगरेट की जगह फोन कवर, जींस और प्लास्टिक सामान दर्ज कराया गया था, ताकि जांच से बचा जा सके। आरोपी को 16 पार्सल पैकेट के साथ पकड़ा गया उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने पार्सल गेट के बाहर आसिफ खान निवासी हुसैनगंज, कैसरबाग को 16 पार्सल पैकेट ले जाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि माल अनुज महेश्वरी का है, लेकिन वह किसी भी तरह का वैध लाइसेंस, परमिट या प्राधिकार पत्र नहीं दिखा सका। मौके पर टीम ने टोजल सुपरमिंट ब्लेंड मास्टर फिल्टर 167.5 किलो, इंप्रेशन क्रश मिंट फिल्टर 392.7 किग्रा बरामद किया गया। इसमें कुल सिगरेट स्टिक 3,84,000 मिली। इसकी बाजार कीमत करीब ₹38.40 लाख रुपए है। रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज आरपीएफ ने दोनों ब्रांड की एक-एक डिब्बी नमूने के रूप में अलग कर बाकी माल सील कर जब्त कर लिया है। मामले में रेल अधिनियम की धारा 163 के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में अपराध आसूचना शाखा और आरपीएफ लखनऊ जंक्शन की टीम शामिल रही। अधिकारियों का कहना है कि पार्सल के जरिए अवैध सामान की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मौके पर टीम में हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ, कांस्टेबल हेमंत कुमार और अविनाश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    180 करोड़ से बन रहा देश का दूसरा स्पीच-हियरिंग इंस्टीट्यूट:इलाज, शिक्षा और शोध सब एक ही छत के नीचे, अक्टूबर तक पूरा होगा काम
    Next Article
    शामली में ट्यूबवेलों से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 990 ग्राम तांबे का तार, नकदी और उपकरण बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment