Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में ट्यूबवेलों से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 990 ग्राम तांबे का तार, नकदी और उपकरण बरामद किए

    3 hours ago

    2

    0

    शामली पुलिस ने ट्यूबवेलों से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का तांबे का तार, बेचे गए सामान से मिली नकदी और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि शामली सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अरेटी, काबड़ौत, बलवा और लांक के जंगलों में बीते दिनों ट्यूबवेलों से तांबे के तार चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्यूबवेलों से तांबे के तार चोरी करने की घटनाओं को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 990 ग्राम तांबे का तार, चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त 1800 रुपये की नकदी और चोरी में प्रयुक्त प्लास व पेचकस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ विक्की पुत्र राजेश और अक्षय उर्फ गोलू पुत्र रघुबीर निवासी गांव भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ विक्की के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अक्षय उर्फ गोलू का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 38 लाख की सिगरेट पकड़ी गई:मोबाइल कवर बताकर शताब्दी से लाई गई, चारबाग स्टेशन पर RPF ने तस्कर दबोचा
    Next Article
    हाथरस में तीन केंद्रों पर नीट परीक्षा:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment