Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 5 घंटे बारिश, सड़कें तालाब बनीं, बाइक डूबी:चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल जलमग्न; सभी 75 जिलों में अलर्ट

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बरेली समेत 25 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गोरखपुर समेत 20 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। लखनऊ में तड़के 3 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। 5 घंटे तक लगातार बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया। जलभराव में कई बाइकें बंद हो गईं। गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानों में घुस गया। कारें आधी डूबी नजर आईं। इधर, प्रदेश में गंगा, यमुना समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। मानिकपुर में यूपी-एमपी को जोड़ने वाला छोटा पुल (रपटा) पिछले 36 घंटों से जलमग्न है। उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल भी जलमग्न हो गया है। आज यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 25 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएम योगी ने भी अफसरों को फील्ड पर उतरकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM रहमान की भारत यात्रा से पहले बांग्लादेश की शर्त:शेख हसीना को राजनीति से दूर रखा जाए; 21 अगस्त को दिल्ली आ सकते हैं
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें; भाजपा का सोनिया पर वंदे मातरम् रुकवाने का आरोप; गोविंदा ने कहा- पत्नी बदनाम कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment