Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 69 साल की सास की गला दबाकर हत्या:प्रेमी किरायेदार के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई बहू, विरोध करने पर मार डाला

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बहू ने प्रेमी किरायेदार के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। दोनों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर गला तब तक दबाए रखा जबतक कि उसने तड़पकर दम नहीं तोड़ दिया। हत्या के बाद दोनों घर छोड़कर भागने जा रहे थे कि पोता घर आ गया। यह देखते ही दोनों इस घटना से अंजान होने का नाटक करने लगे। पोते ने दादी की लाश देखते ही पुलिस को फोन मिला दिया। पुलिस पहुंची तो छानबीन शुरू की तो बहू और उसके प्रेमी पर शक हुआ। इस पर दोनों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछने पर दोनों ने कबूल कर लिया कि उन दोनों ने बुजुर्ग को इस लिए मार डाला कि वह इनके संबंधों में रोड़ा बनने लगी थी। घटना महानगर इलाके की निशातगंज गली नंबर-3 की है। यहां निवासी निर्मला देवी (69) बेटे त्रिदेश वर्मा, बहू रंजना वर्मा, पोते आदित्य वर्मा, पोती अंशिका और सान्वी के साथ रहती थीं। महिला के पति राजाराम वर्मा सचिवालय से रिटायर्ड थे। उनकी 2 साल पहले मौत हो चुकी है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किरायेदार राजन शर्मा, विनोद यादव, जीतू, मनीष, पिंटू गौर, रामअचल यादव, श्रवण कुमार, कमलेश कुमार रहते हैं। पोता डिलवरी कर लौटा तो लाश देखी निर्मला देवी का बेटा त्रिदेश वर्मा बिजली विभाग में संविदा पर तैनात है। किला पावर हाउस में तैनाती है। शनिवार को बेटा त्रिदेश जॉब पर गया था। बहू रंजना और पोता आदित्य और छोटी बेटी सान्वी घर पर थी। सबसे बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। पोता डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह डिलीवरी देने गया था। शाम करीब 4 बजे वह घर लौटा। अंदर गया तो देखा कि दादी के हाथ-पैर बंधे हैं और वह बेहोश हैं। इस पर पिंटू मौर्य किरायेदार को आवाज दी। वह नीचे आया तो आदित्य के पिता त्रिदेश को कॉल करके बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फोन करने पर रंजना घर आ गई। वह भी सबसे पूछने लगी कि इन्हें क्या हो गया है। 2 घंटे के लिए बंद रहे CCTV कैमरे पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए परिवार से पूछताछ शुरू की तो रंजना पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच कैमरे बंद मिले। इस पर पुलिस को संदेह हो गया कि कोई घर का व्यक्ति इसमें शामिल है। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। उनमें से एक में किरायेदार राजन शर्मा और रंजना साथ में घर से बाहर निकलकर जाते हुए दिखाई दिया। उसके जाने के बाद घर के कैमरे ऑन हो गए। इस दौरान कोई भी व्यक्ति घर के अंदर नहीं गया था। डॉग सूंघते हुए राजन के पास पहुंचा घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास ले जाया गया तो वह सूंघते हुए सीधे घर से कुछ दूरी पर खड़े राजन के पास जाकर रुक गया। आसपास खड़े सभी लोग हक्के-बक्के हो गए। राजन डॉग को भगाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहां उसने कबूल किया कि वह हत्या करने में शामिल था। दोनों को कई बार रंगेहाथ पकड़ा पूछताछ में सामने आया कि राजन के रंजना वर्मा से अवैध संबंध थे, इस बात का पूरा परिवार विरोध करता था। दोनों को कई बार रंगेहाथों पकड़ा था। इसे लेकर परिवार में झगड़ा भी हो चुका था। लेकिन, रंजना उससे मिलना बंद नहीं करती थी। वह राजन को घर से हटाने का भी विरोध करती थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद बुजुर्ग सास ही घर में बचती थी। वह अक्सर दोनों का विरोध करती थी। इस बात से नाराज होकर बहू ने राजन के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची और हत्या कर दी। बुजुर्ग के घर में रहने से परेशान थी राजन किराये पर रहकर ओला टैक्सी चलाता है। उसका और रंजना का 4 साल से संबंध है। इस बात की जानकारी घर में हो गई थी। दोनों के मिलने पर पाबंदी लग गई थी। ये बात रंजना को बुरी लगती थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद घर में रंजना, दोनों बेटी और सास रहते थे। बड़ी बेटी भी स्कूल-कोचिंग चली जाती। छोटी बेटी अभी ऐसी बातों के लिए समझदार नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग सास ही उसका विरोध करती थी। कई बार समझाया गया था लेकिन रंजना नहीं मान रही थी। इसकी वजह से रंजना ने संबंधों में रोड़ा बन रही सास की हत्या करने की प्लानिंग की। बेटे को डिलीवरी के लिए भेजा राजन और रंजना ने योजना करके हत्या का प्लान बनाया। पति के ऑफिस जाने के बाद दोपहर में आदित्य को डिलीवरी के लिए भेज दिया। साथ में किरायेदार पिंटू को भी भेजा। बड़ी बेटी तीन-चार दिन से मामा के घर उन्नाव में थी। इस दौरान हत्या करके लूटपाट दिखाने की योजना थी। दोनों हत्या करने बाद राजन की कार से घूमने निकल गए। वहां से दोनों शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। लेकिन, आदित्य डिलीवरी करके जल्दी लौट आया। उसके बाद वह मां रंजना को कॉल पर कॉल करने लगा। इस घबराहट में पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों लौट आए। सीसीटीवी का एक्सेस राजन ले रखा था घर में लगे सीसीटीवी का पूरा कंट्रोल राजन के पास था। वह जब चाहे बंद कर देता, जब जरूरत न हो तो ऑन कर देता। घटना के दौरान भी उसने एक्सेस का फायदा उठाया और सीसीटीवी बंद कर दिए। इसके बाद दोनों ने घटना की और घर से निकल गए। कुछ दूर जाकर कैमरा ऑन कर दिया। हालांकि, बगल में लगे में दोनों साथ जाते दिख गए। इससे मामले का खुलासा हो गया। डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है, जल्द खुलासा हो जाएगा घर में अक्सर राजन को लेकर होता था झगड़ा बेटी अंशिका ने बताया कि राजन की मां रंजना के काफी बनती थी। ये बात घर में किसी को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। दादी भी मां को मना करती। राजन काफी समय से किराये पर रह रहा है। बच्ची ने बताया कि दादा भी दुर्घटना का शिकार हुए थे। अब दादी भी ऐसे ही चली गईं। दादा एक वैवाहिक कार्यक्रम से आने के बाद काम से निकल थे। कुछ देर बाद घटना की सूचना मिली थी। उनके सिर में भी गंभीर चोट लगी जिससे उनकी मौत हो गई थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ईद पर खूनी संघर्ष, 2 सगे भाइयों की हत्या : मेरठ में 5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले मेरठ में शनिवार रात मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो सगे भाइयों की हत्या हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। मरने वाले दोनों ग्राम प्रधान के भाई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में BJP जिलाध्यक्ष पर राजनाथ-महेंद्रनाथ आमने-सामने:गोरखपुर में योगी की पसंद का इंतजार; यूपी में 5 जिलाध्यक्षों पर फंसा पेंच
    Next Article
    क्रिकेट खेलते समय 30 साल के बैट्समैन की मौत:शाहजहांपुर में बैटिंग करते वक्त सीने में दर्द हुआ, ग्राउंड पर गिरे...फिर उठे नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment