Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:चारबाग में भीख मांग कर किया विरोध, विधान भवन घेरने पहुंचे पुलिस टांग कर ले गई

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी दो हिस्सों में बट गए कुछ अभ्यर्थियों ने चारबाग में भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। और कुछ अभ्यर्थी विधान भवन का घेराव करने पहुंचे ।'योगी बाबा न्याय करो- सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो' का नारा लगा रहे थे । प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर न्याय नहीं दे सकते तो इस्तीफा दो। विधान भवन की तरफ बढ़ रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच में जमकर धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच में काफी संघर्ष चला। करीब आधा घंटा तक पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक होती रही , फिर उनको घसीटते हुए गाड़ियों में ले जाकर बैठा दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को टांग कर गाड़ी में बैठाया। सभी को ईको गार्डन के ले जाकर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार की लचर पैरवी की वजह से उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही। पिछले 5 वर्षों से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 5 सालों में सैकड़ो बार , मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर चुके हैं। हर बार मंत्री आश्वासन देते हैं। बेरोजगार होते हुए भी हम लोग अलग-अलग जनपदों से किराया भाड़ा खर्च करके आते हैं, मगर मायूस होकर वापस जाना पड़ता है।इस बेरोजगारी में हम लोगों के लिए 100 - 200 रुपए भी बड़ी बात है। किस तरह से हम लोग लखनऊ आते हैं यह हम अभ्यर्थी ही जानते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद-विधायक की चौखट पर गौ-सेवक का नंगे पांव धरना:गाय के लिए अलग श्मशान घाट और नमक-कफन की मांग, आश्वासन पर माने
    Next Article
    मालेगांव बम धमाके के चारों आरोपी बॉम्बे हाई कोर्ट से बरी, मस्जिद के पास धमाके में 37 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment