Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद-विधायक की चौखट पर गौ-सेवक का नंगे पांव धरना:गाय के लिए अलग श्मशान घाट और नमक-कफन की मांग, आश्वासन पर माने

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गौ सेवक नीशू ने मृत गायों के अंतिम संस्कार के लिए अलग श्मशान घाट, नमक और कफन की व्यवस्था की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने यह प्रदर्शन सपा सांसद हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र विधायक पंकज मलिक के आवास के बाहर किया। नीशू ने "गौ माता के सम्मान के लिए" लिखे बैनर के साथ जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर नंगे पांव धरना दिया। उनकी मुख्य मांगें मृत गायों के लिए एक अलग श्मशान घाट और उनके अंतिम संस्कार हेतु नमक व कफन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सांसद हरेंद्र मलिक की अनुपस्थिति में उनके पुत्र विधायक पंकज मलिक ने नीशू से बातचीत की। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा और गौ माता के सम्मान से संबंधित मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद गौ रक्षक नीशू ने अपना धरना समाप्त कर दिया। नीशू पिछले 12-13 दिनों से जूते-चप्पल त्यागकर नंगे पांव ही इस अभियान को चला रहे हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि मांगें पूरी न होने तक वे सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के आवासों के बाहर धरना देंगे। इससे पहले, नीशू नगर पालिका में भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं और कई अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। हालांकि, उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़:बांस की बल्ली लगाकर की गई बैरिकेटिंग, गोंडा-घाघरा पुल बंद होने से बढ़ी परेशानी
    Next Article
    लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:चारबाग में भीख मांग कर किया विरोध, विधान भवन घेरने पहुंचे पुलिस टांग कर ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment