Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक का अपहरण:अस्पताल के सामने से बंधक बनाकर मारपीट, SSP से सुरक्षा की गुहार

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कासीराम कॉलोनी निवासी अडिग कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना 2 मई की रात की है। वह अपने एक परिचित के साथ मेडिकल अस्पताल जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। युवक को एक निजी अस्पताल के भीतर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल के बल पर अडिग कुमार को बंधक बनाकर पूरी रात प्रताड़ित किया। इस दौरान घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी अडिग कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी और लगातार मामले को लेकर दबाव बना रहे थे। युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में लोहियानगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। वही सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 7 मई से शुरू होगी स्व-गणना:डीएम ने कहा-जनआंदोलन बनाएं अभियान; हर विभाग में बनेगा हेल्प डेस्क
    Next Article
    बलिया में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:डीएम ने अधिकारियों को स्व-गणना के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment