Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 9 मार्च को लॉन्च होगी आईटी सिटी योजना:लैंड पूलिंग वालों की निकाली जाएगी लॉटरी, 6 तरह के प्लॉट होंगे आवंटित

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बहुप्रतीक्षित आईटी सिटी योजना का औपचारिक शुभारंभ 9 मार्च को किया जाएगा। इस मौके पर सबसे पहले उन लोगों को लॉटरी के जरिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत अपनी जमीन दी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पहले चरण की लॉटरी में वही लोग शामिल होंगे, जिन्होंने 31 जनवरी तक लैंड पूलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी लॉटरी प्लॉट आवंटन की लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 9 मार्च को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। लॉटरी के माध्यम से ही तय होगा कि किस व्यक्ति को किस स्थान और किस आकार का प्लॉट मिलेगा। लॉटरी के जरिए कुल छह अलग-अलग आकार के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इनमें 288 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 128 वर्ग मीटर, 72 वर्ग मीटर, 45 वर्ग मीटर और 35 वर्ग मीटर के प्लॉट शामिल हैं। एलडीए के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने जितनी जमीन लैंड पूलिंग योजना में दी है, उसी अनुपात में उसे 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जाएगी। अगर किसी को 25 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल का प्लॉट मिलता है, तो अतिरिक्त हिस्से के लिए एलडीए द्वारा तय दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। एलडीए का कहना है कि आईटी सिटी योजना के तहत विकसित प्लॉट मिलने से क्षेत्र में निवेश और विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फॉर्च्यूनर की टक्कर से डॉक्टर के भाई की भी मौत:एम्स में होगा पोस्टमार्टम, गोरखपुर हादसे में MBBS छात्र की रेलिंग पर लटकी थी लाश
    Next Article
    गाजियाबाद में पेंट और स्क्रैप की फैक्ट्री आग से खाक:4 जिलों की दमकल की गाड़ियों ने 6 घंटे में आग पर काबू पाया, बुलडोजर से दीवार तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment