Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज 42 डिग्री पहुंचेगा पारा:तड़के बादल छाए, 7 बजे के बाद निकली तेज धूप; उमसभरी गर्मी पड़ रही

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच जाएगा। तड़के बादल छाए रहे। सुबह 7 बजे तेज धूप निकल आई। इससे सुबह से ही उमस बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम आर्द्रता 71 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 26 फीसदी रही। 20 जून के बाद लखनऊ पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना रहेगा। इसके कारण भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। इस बीच लोगों को एहतियात बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। वहीं, 3 दिनों की देरी से 4 जून को मानसून केरलम पहुंच गया है। यूपी में 18 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंच सकता है। जबकि लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में कम बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर खेती के साथ में जल संसाधनों पर भी पड़ेगा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरपीएफ-जीआरपी के सामने रोजा जंक्शन पर मारपीट:ट्रेन के लोको पायलट को वेंडरों ने पीटा था, NRMU ने वेंडरों को दौड़ाकर पीटा
    Next Article
    कपसाड़ केस की सुनवाई आज, सभी की फैसले पर नजर:वादी-प्रतिवादी को सुनने के बाद बोर्ड ने निर्णय के लिए 8 जून निर्धारित की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment