Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे, आंबेडकर प्रतिमा तक निकलेगा पैदल मार्च

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में संविधान दिवस पर कांग्रेस आज शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संविधान रक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालेंगे। मार्च के जरिए कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मताधिकार का मुद्दा उठाएगी। पार्टी ने इसे 'संविधान रक्षा मार्च' नाम दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर 'वोट बचाओ-देश बचाओ' के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट आने के बाद 13,150 लोगों के नाम बदल दिए गए। उनके मुताबिक, इन मतदाताओं के एपिक नंबर और सीरियल नंबर वही हैं, लेकिन नाम और पिता का नाम बदल दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदले गए नामों में 99 प्रतिशत मुस्लिम पुरुषों के हैं। इसके अलावा करीब 2,500 ऐसे नाम जोड़े गए, जिनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। गौतम ने दावा किया कि करीब 800 जीवित लोगों को मतदाता सूची में मृत दिखा दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सब किसके इशारे पर किया जा रहा है। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मार्च खड़गे सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे। मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त होगा। यहां बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 2027 चुनाव से पहले संगठन की ताकत दिखाने की तैयारी खड़गे का दौरा 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत भी चल रही है। कांग्रेस गठबंधन में करीब 130 सीटों की मांग कर रही है। पार्टी की शुरुआती मांग 181 सीटों की बताई जा रही है, जबकि सपा की ओर से 26 सीटें देने का प्रस्ताव सामने आने की बात कही गई है। कांग्रेस अमेठी और रायबरेली समेत अपनी मजबूत सीटों पर अधिक हिस्सेदारी चाहती है। मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पार्टी के विधायक, सांसद और प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस इसे संविधान की रक्षा के साथ 2027 चुनाव से पहले संगठन की सक्रियता दिखाने के मौके के तौर पर देख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मान्या हत्याकांड...सोनम के कमरे से बच्चों के स्केच मिले:पुलिस-साइबर टीम को कमरे में तीन बच्चों के चित्र और कई नाम मिले
    Next Article
    अलीगढ़ में भाजपा के बैठक के ठिकाने पर विवाद:महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष आमने-सामने, दोनों ने अलग-अलग स्थान तय किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment