Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज UP-TET का आखिरी दिन:46 केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा, तीन स्तर की जांच के बाद मिलेगी एंट्री

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में UP-TET 2026 के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को 46 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को थ्री लेयर जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। शुक्रवार को दूसरे दिन शहर में करीब पहली पाली में 92.99% और दूसरी पाली में 94.84% उपस्थिति रही। एक महिला पुलिसकर्मी ने एक युवती की परीक्षा छूटने से बचा ली। दरअसल, युवती KKV की जगह गलती से KKC परीक्षा केंद्र पहुंच गई। 46 केंद्रों पर प्रशासन की विशेष निगरानी जिले के सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम से परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, जबकि जोनल मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करेंगे। दो दिन में शांतिपूर्ण रही परीक्षा जिला प्रशासन के अनुसार पहले और दूसरे दिन की परीक्षा बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूसरे दिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति भी पहले दिन की तुलना में काफी अधिक रही। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रदेशभर में दूसरे दिन 93.01% रही उपस्थिति उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 8,07,709 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,51,321 (93.01%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.70% और पुरुष अभ्यर्थियों की 93.36% दर्ज की गई। 11 फर्जी परीक्षार्थी और मोबाइल के साथ एक अभ्यर्थी पकड़ा गया आयोग के एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम की निगरानी में दूसरे दिन प्रदेशभर में 11 फर्जी परीक्षार्थी दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इसके अलावा एक अभ्यर्थी जूते में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा, जिसे भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आज अंतिम पाली की परीक्षा तीन दिवसीय परीक्षा के तहत आज अंतिम पाली की परीक्षा आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 दिनों में दो सगे भाई फंदे से लटके मिले:प्रयागराज में MLA हाकिम लाल पर FIR, विधायक ने दो करोड़ की जमीन कब्जाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सब्जी में गिरी छिपकली, 6 लोग बीमार:तरोई की सब्जी बनाई थी, लोहिया अस्पताल में कराए गए भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment