Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में AAP का गैस के लिए प्रदर्शन:नेताओं को टांगकर ले गई पुलिस, जिला अध्यक्ष सुबह 4 बजे से हाउस अरेस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं ने गैस के लिए प्रदर्शन किया। वे स्वास्थ्य भवन चौराहे पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर ले रखे थे। एक कार्यकर्ता ने पूरे शरीर पर बैनर पहन रखा था, जिस पर लिखा था- 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब'। पुलिस सबको हिरासत में लेने लगी। पुलिस को करीब आते देख कई कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। उसके बावजूद पुलिस ने सबको टांगकर गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद इको गार्डन भेज दिया। इससे पहले जिला अध्यक्ष इरम को पुलिस ने सुबह 4 बजे से ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। 3 तस्वीरें देखिए- जिला अध्यक्ष बोलीं- प्रदेश में हाहाकार AAP जिला अध्यक्ष इरम ने कहा- LPG गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। आम जनता के चूल्हे से आंच खींच ली गई। इसके बाद दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष शुरू हो गया है। सरकार ने लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए सुबह सुबह मेरे घर पर ही पुलिस भेज दी। ताकि हम लोग इस जनहित के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन न कर सकें। मैं डबल फेल सरकार के डबल खटारा इंजनों से कहना चाहती हूं कि हम आपकी पुलिस से डरकर जनता की आवाज उठाना बंद नहीं कर सकते। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस के लिए गाड़ी के रास्ते पर लेटा ग्राहक:लखनऊ में एजेंसियों पर कतारें; कालाबाजारी पर यूपी में 24 FIR, 6 गिरफ्तार
    Next Article
    गैस के लिए हार्ट पेशेंट बुजुर्ग सिर पकड़ कर रोए:कानपुर में बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment