Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अगस्त क्रांति पर शहीदों को श्रद्धांजलि:जेपीआई और युवा अधिकार मंच ने अमर बलिदानियों को किया याद

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अगस्त क्रांति के अवसर पर जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया और राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क के काकोरी स्तंभ पर आजादी के आंदोलन के महानायकों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने की। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए बड़ी प्रेरणा है। उनके संघर्षों को याद करने का मकसद युवाओं को देश और समाज की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नकारात्मक और दिशाहीन राजनीति से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक राजनीति को अपनाना चाहिए। अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का इस्तेमाल समाज की समस्याओं के समाधान और देश के बेहतर भविष्य के लिए करना होगा। ‘युवा भविष्य की सबसे बड़ी ताकत’ शशांक शेखर सिंह ने कहा कि आज छात्र, नौजवान और बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वहीं, अमर शहीदों ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जातिवाद, भेदभाव और शोषण के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने युवाओं से भटकाव और किसी भी तरह की साजिश से बचने की अपील की। कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है। युवाओं की जागरूकता, एकजुटता और सकारात्मक सोच ही मजबूत भारत की नींव रख सकती है। सिर्फ नारों से नहीं बनेगा शहीदों का भारत उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत सिर्फ नारों से नहीं बनेगा। इसके लिए सामाजिक न्याय, समान अवसर, रोजगार, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। नई पीढ़ी को इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में शशिकांत सिंह, कुनाल दीक्षित, शुभम श्रीवास्तव, अजमत उल्ला खान, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, राजेश त्रिपाठी, लियाकत अली, राज गौतम और विनय सोनकर समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर राष्ट्रहित और समाजहित में काम करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में पंच सम्मेलन का शुभारंभ:जिलाधिकारी ने दी VB-GRAM-G योजना की जानकारी, 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू
    Next Article
    बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं उज्मा खान:बुलंदशहर में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल, 'छोटी काशी' से गंगाजल लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment