Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पंच सम्मेलन का शुभारंभ:जिलाधिकारी ने दी VB-GRAM-G योजना की जानकारी, 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ने सोमवार को पंच सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने VB-GRAM-G योजना के तहत प्रस्तावित ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी आगाज किया। कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद में कुल 318 विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इन्हें जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, ग्रामीण आजीविका और आपदा प्रबंधन—इन चार प्रमुख श्रेणियों में क्रियान्वित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना के माध्यम से जल संरक्षण, चेकडैम निर्माण, तालाबों का पुनर्जीवन, सड़क एवं पुलिया निर्माण, विद्यालयों व सार्वजनिक भवनों का विकास, स्वच्छता, रोजगार सृजन, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि प्रसंस्करण तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) तथा बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए। इसी अवसर पर जनपद में 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान के साथ-साथ देश की विरासत, विकास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। यह अभियान केवल राष्ट्रध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखने, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रशासन ने बताया कि जिले भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में फिर एक युवक पर तेंदुओं का हमला:तड़के 4 बजे एक तेंदुआ पिंजड़े में फंसा; 11:30 बजे 3 तेंदुओं का फिर अटैक
    Next Article
    लखनऊ में अगस्त क्रांति पर शहीदों को श्रद्धांजलि:जेपीआई और युवा अधिकार मंच ने अमर बलिदानियों को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment