Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अलविदा की नमाज पर अमेरिका-इजराइल का विरोध:नमाजी पैरों से कुचल रहे झंडे, बड़ा प्रदर्शन करेंगे; भारी पुलिस बल तैनात

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज अलविदा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जा रही है। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जा रही है। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय अलविदा की नमाज अदा कर रहा है। नमाज के बाद 'अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस' मनाया जाएगा। इस खास मौके पर इजराइल के विरोध में प्रदर्शन होगा। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने इसके लिए ऐलान किया था। उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में आसिफी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद प्रदर्शन में शामिल हों। बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात है। बड़ा इमामबाड़ा के गेट के बाहर जमीन पर अमेरिका-इजरायल के झंडे लगाए गए हैं, जिनको लोग पैरों से कुचल कर निकल रहे हैं। अलविदा नमाज के चलते पुराने लखनऊ के कई रास्ते बंद हैं। 5 तस्वीरें देखिए… अलविदा जुमे के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:PWD-नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नहीं माने थे
    Next Article
    पीलीभीत में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:महिला और तीन बच्चे घायल, बहनोई के साथ शादी समारोह में जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment