Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी सुरक्षा में हुई रमजान की अलविदा नमाज:देवरिया में अमन-चैन की दुआ मांगी, अफसर करते रहे गश्त

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न कस्बों और गांवों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज पढ़कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। प्रशासन ने नमाज को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। शहर के तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, मालवीय रोड स्थित ईदगाह, बांस देवरिया, अहमद नगर और रामनाथ देवरिया सीसी रोड सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना अशफाक अहमद कासमी ने नमाज पढ़ाई, जबकि बांस देवरिया की मस्जिद में मौलाना अहमद रजा मिस्वाही ने नमाज अदा कराई। भाटपाररानी नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां जामा मस्जिद में नमाजियों की अधिक भीड़ को देखते हुए दो शिफ्ट में नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा दिस्तौली, सोहनपुर, सिकटिया, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर, खामपार, सरया, भिंगारी, भोपतपुरा, भवानी छापर, सवरेजी, बड़कागांव, खेमीपुर, महुआबारी, भेड़ापाकड़, मेहरौना, टीकमपार, बंगरा बाजार, पिपरा बघेल, अहिरौली बघेल, रामपुर और अकटही समेत कई गांवों तथा कस्बों की मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। बरहज नगर और क्षेत्र में भी लोगों ने अलग-अलग मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी। नगर की जिन्नती, राजा और नाका मस्जिद के अलावा कपरवार, पैना, करुअना, भलुअनी, गड़ेर, सोनाड़ी, मगहरा, मदनपुर और देवपार सहित कई स्थानों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर दो बजे तक अलग-अलग समय पर नमाज अदा कराई गई। शहर के अबूबकर नगर स्थित मस्जिद की सुरक्षा के लिए कोतवाल राकेश कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो गुटों के विवाद में आधी रात चली गोलियां:प्रयागराज में फायरिंग से दहला मुट्‌ठीगंज, दो युवक गोली लगने से जख्मी
    Next Article
    मेरठ में LPG-पेट्रोल आपूर्ति पर जिलाधिकारी की एडवाइजरी:सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों को दी जाएगी पुलिस सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment