Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने मनाई शिवदयाल चौरसिया की जयंती:पीलीभीत में कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने पीलीभीत के नकटादाना स्थित केजीएन 2 कैंप कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर कमजोर वर्ग की ढाल बनकर खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मूल विचारधारा समाज में समानता, आपसी भाईचारा और सर्वांगीण विकास की भावना को मजबूत करना है। जग्गा ने धनश्री शिवदयाल चौरसिया के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन सादगी और जनसमर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक जनता की समस्याओं को पूरी प्रखरता से उठाया और उनके समाधान के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौरसिया जी के मूल्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि चौरसिया जैसे अनुभवी नेताओं का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों पर चलकर ही संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकती है। वहीं, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर ने कहा कि चौरसिया के संघर्षों ने समाजवादी आंदोलन को नई धार दी है। कार्यक्रम का सफल संचालन 129 विधानसभा पूरनपुर के संजय सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, धनपति वर्मा एडवोकेट, रमेश राजा, सतीश चंद्र वर्मा, भगवानदीन वर्मा, निशान अहमद, रामौतार वर्मा, ठाकुर मीता सिंह, मानवेंद्र सिंह यादव, रामस्वरूप पाल, चंद्रप्रकाश, जसपाल सिंह यादव, रानू पाण्डे एडवोकेट और रामू सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले-नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के CM होते:यूपी में पहली बार कांशीराम जयंती से पहले कांग्रेस का मेगा इवेंट
    Next Article
    संभल में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर शिकंजा:सिटी मजिस्ट्रेट ने 7 सिलेंडर जब्त किए, दुकानदारों में हड़कंप मचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment