Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अमृता प्रीतम पर नृत्य नाटिका 'आजाद रूह':कथक गुरु सुरभि सिंह ने संत गाडगे ऑडिटोरियम में किया मंचन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में शनिवार शाम साहित्य, संगीत और नृत्य का संगम देखने को मिला। कल्चरल क्वैस्ट संस्था की ओर से कथक गुरु सुरभि सिंह ने मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका 'आजाद रूह' का मंचन किया। इस प्रस्तुति में कथक की लय और भावों के माध्यम से अमृता के संघर्ष, प्रेम और संवेदनाओं को जीवंत किया गया। नृत्य नाटिका में अमृता प्रीतम के बचपन से लेकर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द तक की यात्रा को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। उनकी प्रसिद्ध रचनाएं जैसे "अज्ज आखां वारिस शाह नूं", "मजबूर" और "तवारीख" को तबले की थाप और घुंघरुओं की झंकार के साथ कथक में पिरोया गया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया, जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रेम के विभिन्न रूपों को मंच पर सजीव किया नाटिका में अमृता प्रीतम के जीवन के प्रेम पक्ष को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। साहिर के त्याग और इमरोज़ के समर्पण को कथक की भाव-भंगिमाओं में ढालते हुए सुरभि सिंह ने प्रेम के विभिन्न रूपों को मंच पर सजीव किया। उन्होंने स्वयं लेखन, संगीत, वॉयस ओवर और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मी नारायण चौधरी, दयाशंकर सिंह, नम्रता पाठक, पवन सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री कृष्ण कन्हाई और डॉ. पूर्णिमा पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। इस अवसर पर संजय मेहरोत्रा 'हमनवा' की पुस्तक 'रांझा मेरा' का लोकार्पण भी किया गया। 11 हस्तियों को मिला 'अमृता प्रीतम सम्मान' प्रस्तुति को पं. धर्मनाथ मिश्र के गायन, पं. रविनाथ मिश्र के तबले और दीपेंद्र कुँवर की बांसुरी की धुनों ने और भी प्रभावी बना दिया। सुरभि सिंह के साथ ईशा रतन, मीशा रतन, अंकिता मिश्रा,आकांक्षा पांडेय सहित कुल 25 कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान साहित्य जगत की 11 हस्तियों को 'अमृता प्रीतम सम्मान' से सम्मानित किया गया।समारोह में संस्था के अध्यक्ष जे.बी. सिंह, उपाध्यक्ष केशव नाथ त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष राम उग्रह शुक्ल के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीबीडी परिसर में 'उत्कर्ष-2026' वार्षिकोत्सव संपन्न:छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभा का किया प्रदर्शन
    Next Article
    टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पाकिस्तानी कप्तान का दुखड़ा आया सामने, इशारों-इशारों में बाबर आजम पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment