Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा:जीएसटी अफसरों ने विभागीय संवर्ग के पदों पर आईएएस तैनाती हटाने की मांग की

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जी.एस.टी. ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय सिंह बिसेन, महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष रणंजय यादव, संयुक्त सचिव पारुल राजवंशी और संयुक्त सचिव रथ्या दिव्य शुक्ला ने अपर मुख्य सचिव, राज्य कर, कामिनी चौहान रतन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। नव निर्वाचित प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर (जी.एस.टी.) विभाग में ‘अपर आयुक्त ग्रेड-1’ के विभागीय संवर्ग हेतु स्वीकृत पदों पर गैर-संवर्गीय/आई.ए.एस. अधिकारियों की तैनाती पर आपत्ति जताई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति/कार्मिक विभाग द्वारा हाल ही में सानिया छाबड़ा, आई.ए.एस. को अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर जोन-प्रथम और अजय कुमार गौतम, आई.ए.एस. को अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद जोन-प्रथम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि उत्तर प्रदेश व्यापार कर सेवा नियमावली, 2009 के नियम-4 एवं नियम-5 के अनुसार अपर आयुक्त श्रेणी-1 के पद केवल विभागीय संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति द्वारा भरे जाने की व्यवस्था है। इन पदों पर गैर-संवर्गीय अधिकारियों की तैनाती नियमावली के प्रावधानों के विरुद्ध है। नव निर्वाचित प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन नियमावली के प्रावधानों का सम्मान करते हुए इस विषय पर शीघ्र ही न्यायसंगत निर्णय लेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 3 घंटे में 11 मिमी बारिश हुई:24 घंटे से हो रही गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट दर्ज; जलभराव की आई समस्या
    Next Article
    पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment